फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Do medicines taken by drivers, guards for lifestyle diseases impact safe train ops, Rlys asks zones

Railway: क्या रेलकर्मियों द्वारा ली जाने वाली दवाओं से ट्रेन परिचालन पर असर पड़ता है? रेल बोर्ड ने मांगे सुझाव

Tue, 05 Sep 2023 04:44 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 05 Sep 2023 04:44 PM IST
सार

Railway: रेल बोर्ड ने अपने सभी जोन को निर्देश दिया है कि वे अपने ड्राइवरों और गार्डों की जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों, ड्यूटी के दौरान उनके द्वारा ली गई दवाओं और सुरक्षित ट्रेन परिचालन पर उनके प्रभाव का विवरण उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन
Do medicines taken by drivers, guards for lifestyle diseases impact safe train ops, Rlys asks zones
Indian Railways - फोटो : iStock

विस्तार

रेल बोर्ड ने अपने सभी जोन को निर्देश दिया है कि वे अपने ड्राइवरों और गार्डों की जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों, ड्यूटी के दौरान उनके द्वारा ली गई दवाओं और सुरक्षित ट्रेन परिचालन पर उनके प्रभाव का विवरण उपलब्ध कराएं। इसने कहा कि बोर्ड दवाओं के इस्तेमाल और रनिंग स्टाफ पर इसके प्रभाव से संबंधित मुद्दों की जांच कर रहा है।

विज्ञापन


31 अगस्त को मेट्रो रेल सहित सभी रेल जोन के महाप्रबंधकों को लिखे गए एक पत्र में कहा गया है कि बोर्ड दवाओं के इस्तेमाल और रनिंग स्टाफ पर इके प्रभाव से जुड़े मुद्दों की जांच कर रहा है। 
विज्ञापन


ट्रेन चालक (जिन्हें लोको पायलट के रूप में भी जाना जाता है) और रनिंग ड्यूटी करने वाले गार्ड भारतीय रेल के रनिंग स्टाफ के अंतर्गत आते हैं। उनसे जुड़े संघों ने  सख्त कामकाजी परिस्थितियों के कारण मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गंभीर मानसिक तनाव जैसी जीवनशैली की बीमारियों के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने आंचलिक रेल (जोनल रेलवे) को निर्देश दिया है कि वे 'रनिंग स्टाफ के बीच विभिन्न प्रकार की जीवनशैली और नौकरी से संबंधित बीमारियों' और 'ट्रेन चालक दल की जीवनशैली पर रनिंग ड्यूटी के प्रभाव' के बारे में अपनी टिप्पणियों के साथ आंकड़े प्रदान करे।   

इस तरह का कदम यह पता लगाने के लिए भी उठाया गया था कि क्या ऐसी बीमारियों का ट्रेनों के सुरक्षित संचालन से कोई संबंध है। रेल बोर्ड अपने जोनों से यह भी जानना चाहता है कि ड्राइवरों, गार्डों और उनके परिवारों को ड्यूटी पर ली जाने वाली दवाओं के बारे में क्या सलाह दी गई है और क्या वे ट्रेन संचालन के दृष्टिकोण से सुरक्षित हैं।


इन विवरणों के साथ सभी रेल जोन को इस बारे में अपने सुझाव और टिप्पणियां देने के लिए भी कहा गया है कि क्या रनिंग स्टाफ की आवधिक चिकित्सा परीक्षा (पीएमई) की मौजूदा प्रणाली को बदलते समय के साथ किसी समीक्षा की आवश्यकता है। पत्र में कहा गया है, आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए 10 सितंबर, 2023 तक सुझाव/टिप्पणियां भेजी जा सकती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed