{"_id":"67374d17b17c5e9c9a089b2d","slug":"dmrc-good-news-for-retired-employees-delhi-metro-is-offering-jobs-know-about-salary-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"DMRC: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! दिल्ली मेट्रो दे रहा है नौकरी, हर माह मिलेगा इतना वेतन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
DMRC: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! दिल्ली मेट्रो दे रहा है नौकरी, हर माह मिलेगा इतना वेतन
Fri, 15 Nov 2024 07:01 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Fri, 15 Nov 2024 07:01 PM IST
सार
Delhi Metro Jobs: दिल्ली मेट्रो ने हाल ही मे मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर सरकारी नौकरी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। डीएमआरसी के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के सीधे पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जॉब से रिटायर हुए लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली मेट्रो ने रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए वैकेंसी निकाली हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने हाल ही मे मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर सरकारी नौकरी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके बाद इन पदों पर दिल्ली मेट्रो वेबसाइट delhimetrorail.com पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इन आवेदन पत्र भरने की आखिरी तारीख 3 दिसंबर 2024 है।
इन भर्तियों के जरिए दिल्ली मेट्रो में मैनेजर (Land) Post Code: 01/ML और असिस्टेंट मैनेजर (Land) Post Code: 02/AM/L के पद पर चयन किया जाएगा। दिल्ली मेट्रो में इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बीई / बी.टेक (सिविल) और समकक्ष योग्यता न्यूनतम 60 प्रतिशत अंको के साथ होनी चाहिए।
डीएमआरसी के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के सीधे पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयन के बाद मैनेजर पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 87,800 रुपये वेतन दिया जाएगा। वहीं असिस्टेंट मैनेजर को 68,300 रुपये महीने सैलरी दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा डीएमआरसी ने दिल्ली मेट्रो मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के 03 पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं। यह पद रिटायरमेंट कॉन्ट्रैक्चुअल बेस पर भरे जा रहे हैं। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र न्यूनतम 55 वर्ष और अधिकतम 62 वर्ष तय की गई है। अभ्यर्थियों की उम्र की गणना 1 नवंबर 2024 के आधार पर की जाएगी।
दिल्ली मेट्रो की इस वैकेंसी में अभ्यर्थियों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। नोटिफिकेशन में ही आवेदन फॉर्म मौजूद है। इन आवेदन को भरने के बाद सभी जरूरी दस्तावेज के साथ डीएमआरसी को स्पीड पोस्ट के जरिए आखिरी तारीख तक भेजना होगा।