फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DMK said rajinikanth is a puppet in the hands of bjp

रजनीकांत भाजपा के हाथों की कठपुतली, उन्हें सांप्रदायिक तत्वों का मिल रहा समर्थन: डीएमके

Sat, 27 Oct 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Sat, 27 Oct 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
DMK said rajinikanth is a puppet in the hands of bjp
Rajinikanth - फोटो : ANI

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले रजनीकांत ने जब से राजनीति में प्रवेश किया है, उनपर आरोपों की बौछार होने लगी है। तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि रजनीकांत भाजपा के हाथों की कठपुतली हैं और सांप्रदायिक तत्व उनका समर्थन कर रहे हैं। इस कारण उनके फैंस में भी गिरावट आई है। 

विज्ञापन


अब रजनीकांत ने डीएमके के इन आरोपों पर जवाब देते हुए कहा है कि कोई ताकत उनके फैंस को उनसे अलग नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे फैंस पाकर खुश हूं। साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से सच्चाई के रास्ते पर चलने की अपील की। 
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को उन्होंने अपने फैन क्लब 'रजनी मक्कल मंदरम' के एक कार्यक्रम में कहा था कि वह धन और पद के लालच के बिना राजनीति में परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और वह पैसों और पद के लालच में किसी को भी अपनी पार्टी में शामिल नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब रजनीकांत के इसी बयान पर डीएमके ने अपने मुखपत्र 'मुरासोली' में उनपर निशाना साधा है। डीएमके का कहना है कि अगर उन्हें धन और पद का लालच नहीं है तो उन्हें पेरियार की राह पर चलकर आंदोलन शुरू करना चाहिए। 


डीएमके का कहना है कि रजनीकांत के बारे में मीडिया में जो बातें कर रहे हैं, वे सांप्रदायिक हैं और वो तमिल समुदाय को बांटना चाहते हैं। 'मुरासोली' में कहा गया है कि रजनीकांत के फैन उनपर विश्वास करते हैं, लेकिन वो कठपुतली बन चुके हैं और दूसरों की धुन पर नाच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed