फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DMK MK Stalin demands to drop sedition case against 49 intellectuals for writing on Mob Lynching

डीएमके अध्यक्ष स्टालिन ने की 49 बुद्धिजीवियों के खिलाफ राजद्रोह के मामले को हटाने की मांग

Sat, 05 Oct 2019 06:00 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 05 Oct 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
DMK MK Stalin demands to drop sedition case against 49 intellectuals for writing on Mob Lynching
डीएमके अध्यक्ष स्टालिन - फोटो : ANI
चेन्नई में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन 49 बुद्धिजीवियों पर लगे देशद्रोह के आरोप को हटाने की मांग की है, जिन्होंने मॉब लिंचिंग पर चिंता जताते हुए पीएम को पत्र लिखा था। 
विज्ञापन


स्टालिन ने कहा, "मैं उन 49 बुद्धिजीवियों के खिलाफ राजद्रोह के मामले को हटाने की मांग करता हूं जिन्होंने प्रधानमंत्री को भीड़ हिंसा पर चिट्ठी लिखी थी।"
विज्ञापन

 

बता दें बीते महीने निर्देशक अनुराग कश्यप समेत 49 हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र लिखा था। पत्र में लिखा गया था कि अफसोस की बात है कि 'जय श्री राम' आज एक भड़काऊ युद्ध बन गया है। भारत के बहुसंख्यक समुदाय में राम का नाम पवित्र हैं।


एक जनवरी 2009 से 29 अक्टूबर 2018 के बीच 254 धार्मिक पहचान आधारित हिंसा दर्ज की गई है। जबकि 2016 में दलितों पर अत्याचार के 840 मामले सामने आए हैं। और अब इस मामले में उन सभी के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed