फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DMK government failed in women's safety, Politics over sexual harassment of pregnant woman in moving train

Tamil Nadu: 'महिला सुरक्षा में DMK सरकार नाकाम'; चलती ट्रेन में गर्भवती महिला के साथ यौन उत्पीड़न पर सियासत

Fri, 07 Feb 2025 11:03 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेल्लोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेल्लोर Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 07 Feb 2025 11:03 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के चित्तूर की रहने वाली 36 वर्षीय पीड़िता बृहस्पतिवार रात डिब्बे में अकेली यात्रा कर रही थी। तभी आरोपी जोलारपेट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ा और उसके साथ यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया। आरोपी को हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।

विज्ञापन
DMK government failed in women's safety, Politics over sexual harassment of pregnant woman in moving train
एडप्पादी के. पलानीस्वामी - फोटो : PTI

विस्तार

चलती ट्रेन में चार महीने की गर्भवती महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने और उसे जिले के काटपाडी के पास कोच से बाहर धकेलने के मामले में राजनीति शुरू हो गई है। अन्नाद्रमुक महासचिव के पलानीस्वामी ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पलानीस्वामी ने कहा, एक गर्भवती महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने और उसे चलती ट्रेन से धक्का देने की खबर चौंकाने वाली है। यह शर्म की बात है कि तमिलनाडु में महिलाएं सड़कों पर सुरक्षित नहीं चल सकतीं, लड़कियां स्कूल, कॉलेज या कार्यस्थलों पर नहीं जा सकतीं और अब ट्रेन यात्रा भी सुरक्षित नहीं रह गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को टैग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से पता चलता है कि द्रमुक सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम रही है। वहीं, तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा कि तमिलनाडु में 'दिल दहला देने वाली घटनाओं' की खबर से पता चलता है कि समाज असुरक्षित होता जा रहा है। एक भी दिन ऐसा नहीं जाता जब महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध न होते हों।

विज्ञापन


वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की राज्य सचिव स्मिता मेनन ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब मैंने एक गर्भवती महिला के साथ यौन उत्पीड़न किए जाने और उसे चलती ट्रेन से फेंकने की घटना के बारे में सुना तो मैं बहुत दुखी और क्रोधित हुई। यह एक महिला की सुरक्षा, गरिमा पर हमला है। मैं सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों में यात्रा करने वाली सभी महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए हर कदम उठाने का आग्रह करती हूं और कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।  घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। तमिलनाडु सरकार को कदम उठाना चाहिए। प्रभावित लोगों को न्याय देने के लिए तत्काल उपाय करने चाहिए और साथ ही उन्हें यात्रा करने वाली सभी महिलाओं को सहायता और सुरक्षा देनी चाहिए।
विज्ञापन


आरोपी किया गया गिरफ्तार
इस मामले में एक व्यक्ति हेमराज (31) वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। हेमराज केवी कुप्पम का रहने वाला है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आंध्र प्रदेश के चित्तूर की रहने वाली 36 वर्षीय पीड़िता बृहस्पतिवार रात डिब्बे में अकेली यात्रा कर रही थी। तभी आरोपी जोलारपेट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ा और उसके साथ यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया। आरोपी को हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। महिला ने आरोपी का विरोध किया और खुद को बचाने के लिए शौचालय की ओर भागी। लेकिन हेमराज ने उसका पीछा किया और उसे ट्रेन से बाहर धकेल दिया। उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया। महिला को वेल्लोर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हेमराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे हाल ही में चेन्नई में एक महिला की हत्या के मामले में जमानत पर रिहा किया गया था। उस पर 2022 में गुंडा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed