{"_id":"5e6328238ebc3eeb393d209b","slug":"dmk-general-secretary-kalyanasundaram-anbazhagan-passed-away-in-chennai-at-the-age-of-97","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएमके नेता के अनबझगन का 97 साल की उम्र में निधन, करुणानिधि के थे करीबी दोस्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डीएमके नेता के अनबझगन का 97 साल की उम्र में निधन, करुणानिधि के थे करीबी दोस्त
Sat, 07 Mar 2020 10:20 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 07 Mar 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
डीएमके के वरिष्ठ नेता के अनबझगन का निधन
- फोटो : ANI
डीएमके के वरिष्ठ नेता के अनबझगन का शनिवार को चेन्नई में निधन हो गया। वह 97 वर्ष के थे। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) प्रमुख एमके स्टालिन ने कहा कि पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता और दिवंगत नेता एम करुणानिधि के करीबी मित्र अनबझगन उम्र संबंधी बीमारियों के कारण पिछले कुछ वक्त से ठीक नहीं थे और उनकी तबीयत बिगड़ने पर 24 फरवरी को उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
नौ बार के विधायक रहे अनबझगन 43 सालों तक पार्टी के महासचिव रहे। बीमारी के कारण वह कुछ समय से सक्रिय राजनीति से दूर थे। स्टालिन ने एक बयान में कहा कि अनबझगन के निधन के कारण पार्टी का झंडा सात दिनों तक आधा झुका रहेगा।उन्होंने बताया कि द्रमुक के सभी कार्यक्रमों को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
उनके निधन पर एक हस्तलिखित नोट में स्टालिन ने लिखा, 'जब मेरे अप्पा (पिता) का निधन हो गया, तो मैंने खुद को सांत्वना दी कि पेरियप्पा (अनबझगन) मेरा मार्गदर्शन करने के लिए हैं। अब पेरियप्पा के निधन के बाद, मैं किससे सलाह लूंगा, मैं खुद को कैसे आश्वासन दूं?' द्रमुक में ‘प्रोफेसर’ के तौर पर पहचाने जाने वाले अनबझगन तमिलनाडु के वित्त मंत्री और लोक कल्याण मंत्री रहे। अनबझगन के पार्थिव शरीर को शहर में स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है।
विज्ञापन
रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि
सुरस्टार रजनीकांत डीएमके नेता के अनबझगन को श्रद्धांजलि दी।
Tamil Nadu: Superstar Rajinikanth paid tribute to DMK General Secretary K. Anbazhagan, who passed away in Chennai earlier today. https://t.co/TuWdVLw8SW pic.twitter.com/sbbCzNCi5i
— ANI (@ANI) March 7, 2020