फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DMK announces protest against Tamil Nadu Governor, says he insulted lakhs of people

Tamil Nadu: डीएमके ने राज्यपाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का किया एलान, कहा- उन्होंने लाखों लोगों का अपमान किया

Fri, 07 Apr 2023 06:56 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 07 Apr 2023 06:56 PM IST
सार

राज्यपाल ने 5 अप्रैल को कहा था कि थूथुकुडी और कुडनकुलम परमाणु पावर प्लांट में स्टरलाइट संयंत्र के खिलाफ विदेशी फंडिंग के कारण विरोध प्रदर्शन किया गया। सिविल सेवा के उम्मीदवारों से राजभवन में बात करते हुए रवि ने कहा था कि विदेशी फंडिंग वाले ऐसे विरोध प्रगति में बाधा डालते हैं।

विज्ञापन
DMK announces protest against Tamil Nadu Governor, says he insulted lakhs of people
आरएन रवि (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तमिलनाडु में डीएमके और अन्य सहयोगी पार्टियों ने राज्यपाल आरएन रवि के खिलाफ 12 अप्रैल को बड़े विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। बुधवार को राज्यपाल आरएन रवि ने कहा था कि विदेशी फंडिग ने स्टरलाइट विरोधी प्रदर्शन को बढ़ावा दिया है। सीपीए ने शुक्रवार को कहा कि 2021 में जब से आरएन रवि राज्यपाल बने हैं, तब से उनके भाषण विवादों भरे ही रहे हैं। जब तक रवि विधानसभा की गरिमा को कम करने वाले काम करना बंद नहीं करते तब तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन

पढ़िए, क्या है पूरा मामला

राज्यपाल ने 5 अप्रैल को कहा था कि थूथुकुडी और कुडनकुलम परमाणु पावर प्लांट में स्टरलाइट संयंत्र के खिलाफ विदेशी फंडिंग के कारण विरोध प्रदर्शन किया गया। सिविल सेवा के उम्मीदवारों से राजभवन में बात करते हुए रवि ने कहा था कि विदेशी फंडिंग वाले ऐसे विरोध प्रगति में बाधा डालते हैं। एसपीए के दलों ने एक संयुक्त बयान में कहा था है कि रवि भूल जाते हैं कि वह एक राज्यपाल हैं। वह खुद को भाजपा और आरएसएस के प्रतिनिधि के रूप में पेश करने के लिए बेताब रहते हैं। कुडनकुलम और स्टरलाइट विरोध प्रदर्शन को विदेशी फंडिंग द्वारा संचालित कहना तमिलनाडु के लोगों का अपमान है। विरोध प्रदर्शन प्रदेश के लोगों का संघर्ष है। लाखों लोगों ने भाग लिया था।

विज्ञापन

पद की शपथ का उल्लंघन 

राजभवन में छात्रों से बात करते हुए रवि ने बिलों के अनुमोदन की प्रक्रिया पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि यदि कोई बिल रोका जाता है, तो इसका मतलब है कि विचाराधीन बिल मर चुका है। इसपर डीएमके और सहयोगियों ने कहा कि उनकी टिप्पणी पद की शपथ का उल्लंघन है। यह गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है। डीएमके ने कहा कि राजभवन के पास सहमति के लिए कई बिल लंबित थे, राज्य को प्रतिक्रिया देने के बजाए वह छात्रों को स्पष्टीकरण दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बयानों को हास्यास्पद बताया

एसपीए ने रवि की पिछले बयानों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंचों पर सनातन के समर्थन में उनकी राय हास्यास्पद है। राज्यपाल रवि केवल भाजपा को खुश करने के लिए विवादित टिप्पणी कर रहे हैं। एसपीए ने कहा कि 12 अप्रैल को शाम 4 बजे राजभवन के सामने विरोध किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed