फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Diwali wishes, Prime Minister Narendra Modi wishes everyone Diwali 2021 Festival

Diwali 2021: दीपावली का पावन पर्व आज, प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

Thu, 04 Nov 2021 07:33 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 04 Nov 2021 07:33 AM IST
सार

पीएम मोदी ने लिखा कि दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।

विज्ञापन
Diwali wishes, Prime Minister Narendra Modi wishes everyone Diwali 2021 Festival
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4india

विस्तार

दीपोत्सव का पर्व दीपावली आज यानी गुरुवार के दिन मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।

विज्ञापन

विज्ञापन

अमित शाह ने दी बधाई
दीपावली के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश व खुशियों का यह महापर्व सभी के जीवन को नई उर्जा, प्रकाश, आरोग्य और समृद्धि से आलोकित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दीपावली के पावन अवसर पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रकाश पर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक घर सुख-शांति, समृद्धि और आरोग्यता के आलोक से आलोकित हो। प्रभु श्री राम की कृपा से समस्त मानवों के चित्त सत्य की आभा से दीप्त हों। यह पर्व सम्पूर्ण सृष्टि के लिए मंगल व सुख का कारक बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed