फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Diwali an opportunity to help deprived, needy and share happiness with them: President Murmu

Diwali: 'दिवाली वंचितों-जरूरतमंदों की मदद करने और खुशियां बांटने का अवसर', राष्ट्रपति ने दी दीपावली की बधाई

Wed, 30 Oct 2024 06:15 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 30 Oct 2024 06:15 PM IST
सार

President greeted citizens on the eve of Diwali: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिवाली की पूर्व संध्या पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार वंचितों और जरूरतमंदों की मदद करने और उनके साथ खुशियां बांटने का भी अवसर है।

विज्ञापन
Diwali an opportunity to help deprived, needy and share happiness with them: President Murmu
राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं - फोटो : X / @rashtrapatibhvn

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिवाली की पूर्व संध्या पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार वंचितों और जरूरतमंदों की मदद करने और उनके साथ खुशियां बांटने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि दिवाली के पावन अवसर पर, हमें अपनी अंतरात्मा को प्रकाशित करना चाहिए, प्रेम और करुणा के गुणों को अपनाना चाहिए और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना चाहिए। वहीं राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी एक संदेश में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि दिवाली खुशी और उत्साह का त्योहार है।
विज्ञापन


'दिवाली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक'
उन्होंने कहा, यह त्योहार अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भारत और विदेशों में कई समुदाय इस त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार एक उज्जवल भविष्य की आशा भी जगाता है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने विदेशों में रह रहे भारतीयों को भी दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति मुर्मू ने देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, आइए हम भारत की गौरवशाली विरासत पर गर्व करें। अच्छाई में विश्वास के साथ, आइए हम प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाएं और एक स्वस्थ, समृद्ध और जिम्मेदार समाज के निर्माण का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed