फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Diwali 2023 Mumbai Noise Pollution 117 decibel noise level crackers sound

Mumbai Diwali: मायानगरी में पटाखों का शोर, पिछले साल से अधिक ध्वनि प्रदूषण, कानफोड़ू आवाज का स्तर 117 डेसिबल

Mon, 13 Nov 2023 06:06 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 13 Nov 2023 06:06 PM IST
सार

मुंबई का प्रदूषण पिछले कुछ हफ्तों से चिंता का सबब बना हुआ है। इसी बीच दिवाली के दौरान कानफोड़ू आवाज को लेकर रिपोर्ट सामने आई है। एनजीओ का कहना है कि अधिकतम शोर स्तर 117 डेसिबल दर्ज किया गया, जो पिछले साल से अधिक है।

विज्ञापन
Diwali 2023 Mumbai Noise Pollution 117 decibel noise level crackers sound
दिवाली पर मुंबई में ध्वनि प्रदूषण पिछले साल से अधिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिवाली के मौके पर रोशनी और मिठाइयों के उल्लास के अलावा पटाखे जलाने की सनक भी हावी होती है। अदालतों के अंकुश के बावजूद अधिकांश शहरों में हजारों-लाखों रुपये के पटाखे जलाए जाते हैं। इनसे निकलने वाली आवाज कितनी विचलित करने वाली हो सकती है, इसका अंदाजा आवाज फाउंडेशन की रिपोर्ट से होता है। आवाज का कहना है कि मुंबई में दिवाली-2023 के दौरान अधिकतम शोर स्तर 117 डेसिबल दर्ज किया गया। ये स्तर पिछले साल 109 डेसिबल था।
विज्ञापन


जमकर फोड़े गए "सीरियल" और "हवाई" बम
खबर के मुताबिक मुंबई के कई हिस्सों में दिवाली समारोह के दौरान शोर का स्तर पिछले साल की तुलना में अधिक पाया गया। अदालत ने पटाखों पर अंकुश के लिए समय निर्धारित किया था, लेकिन कई इलाकों में रात 10 बजे की समय सीमा के बाद भी पटाखे फोड़े गए। ध्वनि प्रदूषण को लेकर जागरूकता फैलाने के साथ-साथ इस विषय पर विशेषज्ञता रखने वाले गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने सोमवार को कहा, रात 9:55 बजे दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव पर डेसीबल का स्तर 82 और 117 के बीच चरम पर था, सैर के दौरान मौजमस्ती करने वालों की एक बड़ी भीड़ ने "सीरियल" और "हवाई" बम फोड़े।
विज्ञापन


निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर मुंबई पुलिस की सख्ती
गौरतलब है कि देशभर में रविवार को रोशनी और पटाखों के साथ पारंपरिक धूमधाम और उत्साह के साथ दिवाली मनाई गई। आवाज फाउंडेशन की संस्थापक सुमैरा अब्दुलाली ने बताया, पुलिस ने रात 10:10 बजे के बाद ही पटाखे फोड़ना बंद कराना शुरू कर दिया था। इस संबंध में निर्देशों का पालन नहीं करने पर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। आवाज फाउंडेशन के मुताबिक मरीन ड्राइव पर रात 9 बजे के बाद पटाखे फोड़ना बढ़ गया। शिवाजी पार्क में, शाम लगभग 7.45 बजे पटाखों का उपयोग देखा गया। कुछ दूर के पटाखों को छोड़कर, शिवाजी पार्क (दादर में) से मरीन ड्राइव तक सड़क पर कुछ पटाखों का उपयोग किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग इलाकों में शोर का स्तर
आवासीय क्षेत्र शिवाजी पार्क में शोर का स्तर शाम 7.45 बजे 99 डेसिबल और रात 11.45 बजे 95 डेसिबल दर्ज किया गया। 2021 में दिवाली के दौरान, यहां उच्चतम शोर स्तर, 100.4 डेसिबल दर्ज किया गया था। एनजीओ आवाज की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल, 2020 के बाद की अवधि की तुलना में कुल मिलाकर कम हवाई पटाखे फोड़े गए, लेकिन तेज आवाज वाले पटाखों के फटने से कई बिंदुओं पर डेसिबल का स्तर बढ़ गया।

806 लोगों के खिलाफ 784 मामले दर्ज
मुंबई पुलिस ने पटाखों और वायु प्रदूषण पर बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेशों के उल्लंघन के लिए 806 लोगों के खिलाफ 784 मामले दर्ज किए हैं। इन 806 व्यक्तियों में से 734 व्यक्तियों के विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही की गई।

प्रतिबंधित रसायन वाले पटाखों का भी इस्तेमाल
बता दें कि शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने निर्देश दिया था कि महानगर और कई अन्य प्रमुख शहरों में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के मद्देनजर राज्य में केवल रात 8 बजे से 10 बजे के बीच ही पटाखे फोड़े जा सकते हैं। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार जहरीले रसायनों वाले किसी भी पटाखे के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है। रासायनिक विश्लेषण के मुताबिक पटाखों में बेरियम भी शामिल था, जो शीर्ष अदालत ने प्रतिबंधित रसायन माना है।"


खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स का कारण
आवाज फाउंडेशन का कहना है कि दिवाली के बाद की अवधि में हवा में बेरियम सहित ये हानिकारक रसायन शामिल होंगे और खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में योगदान देंगे। ध्वनि प्रदूषण के मामले में इस फाउंडेशन का कहना है कि एक दशक में पहली बार, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और आवाज फाउंडेशन ने अपने शोर के स्तर को निर्धारित करने के लिए दिवाली पूर्व संयुक्त पटाखों का वार्षिक परीक्षण (pre-Diwali joint firecracker testing) नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed