{"_id":"5726ec8c4f1c1b7f2b5cd98a","slug":"disruption-in-rajya-sabha-on-agustawestland","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्ता घोटाला: राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी सांसद को सदन से निकाला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अगस्ता घोटाला: राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी सांसद को सदन से निकाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 May 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
अगस्ता वेस्टलैंड घूसकांड की आग फिर से राज्यसभा में हंगामे की वजह बन गई है। सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही टीएमसी के सदस्यों ने वेल में आकर हंगामा शुरू कर दिया। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुखेंदू शेखर रॉय ने कहा कि इस मामले पर रक्षा मंत्री को बयान देना चाहिए। रॉय ने कहा 'घूस लेने वाले कौन लोग हैं?' राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर सभापति हामिद अंसारी ने टीएसी सांसद सुखेंदू शेखर रॉय को नियम 255 के अंतर्गत पूरे दिन के लिए राज्यसभा से निकाल दिया।
विज्ञापन
He will stay out of Rajya Sabha for the rest of the day as per rule 255: Rajya Sabha chairman Hamid Ansari on TMC's Sukhendu Sekhar Roy
— ANI (@ANI_news) May 2, 2016विज्ञापन
तृणमूल की इस मांग पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह सब बांटने की राजनीति है। केंद्रीय मंत्री वैंकैया नायडू ने कहा कि हम सदन मे पूरी जानकारी देने केलिए तैयार हैं और रक्षामंत्री इस पर पहले ही बयान दे चुके हैं। सदन की कार्यवाही 12 बजे शुरु होने पर कांग्रेस सदस्यों ने गुजरात पेट्रोलियम कॉरपोरेशन पर आई कैग की रिपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अगस्ता वेस्टलैंड घूसकांड मामले में अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर डील की जांच में जुटी सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ रक्षा मंत्रालय ने भी कार्रवाई तेज कर दी है।
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने शीर्ष अधिकारियों की एक टीम गठित की है जो सीबीआई और ईडी को रक्षा सौदे की तकनीकी बारीकियों को समझने में मदद करेगी। यह टीम यूपीए के कार्यकाल के इस सौदे से जुड़े 30 से भी अधिक फाइलों को बारीकी से खंगाल रही है।
इसी बीच सोमवार को पूर्व वायुसेना प्रमुख और मामले के आरोपी एसपी त्यागी सीबीआई के सामने अपना जवाब देने पहुंचे। पत्रकारों के काफी कुरेदने के बाद भी त्यागी ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। इससे पहले शनिवार को सीबीआई ने वायुसेना के पूर्व उप प्रमुख जेएस गुजराल से की पूछताछ की थी और नए सबूत मिलने की बात भी कही थी।