Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress hits back at PM Modi's remarks at FICCI, says Economy in the hands of a select few

चुनिंदा हाथों में अर्थव्यवस्था': फिक्की में पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 12 साल बाद जागे

Fri, 20 Nov 2026 02:56 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 20 Nov 2026 02:56 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने चुनिंदा उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया और छोटे कारोबारियों व एमएसएमई को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 12 साल बाद बेरोजगारी और वेतन वृद्धि जैसे मुद्दों पर जागे हैं। खरगे ने महंगाई और आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
Congress hits back at PM Modi's remarks at FICCI, says Economy in the hands of a select few
 मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि फिक्की के शताब्दी सम्मेलन में दिए गए अपने बयान में, सरकार की विफलताओं के लिए कारोबारी समुदाय को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


जब प्रधानमंत्री मोदी ने बेरोजगारी और वेतन वृद्धि को लेकर उद्योगपतियों से सवाल किए और उन्हें आड़े हाथों लिया, तो खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री 12 साल बाद जागे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर 'क्रोनी कैपिटलिज्म' (कुछ खास उद्योगपतियों को अनुचित लाभ पहुंचाने वाली व्यवस्था) का आरोप लगाया। इसके साथ ही कहा कि इसकी वजह से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


खरगे ने क्या कहा?
एक्स पर एक पोस्ट में खरगे ने लिखा, 'कांग्रेस पार्टी आर्थिक उदारीकरण की जननी है। देश में सबसे अधिक दशक-औसत विकास दर कांग्रेस-यूपीए के कार्यकाल में ही दर्ज की गई थी। लेकिन अपनी आदत से मजबूर होकर, पीएम मोदी ने फिक्की में अपने भाषण के दौरान अपनी ही विफलताओं के लिए कारोबारी समुदाय को जिम्मेदार ठहरा दिया। ऐसा लगा मानो प्रधानमंत्री विपक्ष के नेता हों। वे 12 साल बाद जागे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने भाजपा पर क्या तंज कसा? 
बाजार में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की कमी का आरोप लगाते हुए, खरगे ने देश में बेरोजगारी और महंगाई का मुद्दा उठाया। सरकार की पहलों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, 'मेक इन इंडिया' को 'चीन से खरीदो' (बाय फ्रॉम चाइना) में बदल दिया गया है।'

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सभी के लिए समान अवसर (लेवल प्लेइंग फील्ड) की वकालत की है। हमने बार-बार चेतावनी भी दी थी। लेकिन मोदी सरकार ने देश के सभी संसाधन अपने 1-2 करीबी पूंजीपति मित्रों को सौंप दिए और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों तथा छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा न होने से नवाचार (इनोवेशन) दब गया, विनिर्माण की गुणवत्ता खराब हुई, और भारतीय उत्पादों की विश्वसनीयता तथा वैश्विक ब्रांड वैल्यू में गिरावट आई।'
 
मेक इन इंडिया को लेकर क्या कहा? 
उन्होंने आगे लिखा, 'आज न तो नौकरियां हैं, न ही बचत, और महंगाई अपने चरम पर है। पीएसयू (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) बंद कर दिए गए हैं, और 'मेक इन इंडिया' को 'बाय फ्रॉम चाइना' (चीन से खरीदें) में बदल दिया गया है। भाजपा ने अपने निजी स्वार्थ के लिए, कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों को भारतीय अर्थव्यवस्था पर पूरी तरह से कब्जा करने की छूट दे दी है। यह आज भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने सबसे बड़ी चुनौती और एक आर्थिक आपदा साबित हो रही है। 


गुरुवार को, प्रधानमंत्री मोदी ने कारोबारी जगत से पूछा कि क्या उन्होंने अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई है और क्या उन्होंने रोजगार दर बढ़ाने में कोई योगदान दिया है। फिक्की के शताब्दी सम्मेलन में उद्योग जगत के नेताओं को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'अगर मैं उद्योग की बात करूं, तो हाल के वर्षों में सरकार का पूरा ध्यान 'ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस' (व्यापार करने में आसानी) पर रहा है। 2014 में, मूल कॉर्पोरेट टैक्स की दर 30 प्रतिशत थी। हमने इसे घटाकर 22 प्रतिशत कर दिया। आज, भारत में 12 लाख रुपये तक की कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed