फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Display of saffron flags on shops in Karnataka: Case filed against Hindu activists

Karnataka: दुकानों पर भगवा झंडा लगाने को लेकर हुआ बवाल, विहिप नेता के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 18 Oct 2023 11:04 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरु Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 18 Oct 2023 11:04 PM IST
सार

दक्षिण कन्नड़ के धर्मनिरपेक्ष दलों और संगठनों के संयुक्त मंच ने विहिप के आह्वान की निंदा की और कहा कि दक्षिणपंथी संगठन अन्य धर्मों के व्यापारियों का बहिष्कार करने का आह्वान करके लोगों को विभाजित कर रहा है।

विज्ञापन
Display of saffron flags on shops in Karnataka: Case filed against Hindu activists
कर्नाटक पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मंगला देवी मंदिर के पास कथित तौर पर साम्प्रदायिक विभाजनकारी गतिविधियों में शामिल होने पर विहिप नेता शरण पंपवेल और उनके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला मंगलुरु दक्षिण पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। सूत्रों ने कहा कि आरोपों में सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करना और धार्मिक आधार पर विभाजनकारी व्यवहार को बढ़ावा देना शामिल है। मंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने बुधवार को यहां एक बयान में शहर के भीतर शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
विज्ञापन


क्या है मामला
विहिप नेता शरण पंपवेल ने अनुयायियों के एक समूह के साथ मिलकर मंगलवार को दशहरा समारोह के दौरान मंदिर के आसपास स्थित हिंदू समुदाय के सदस्यों की दुकानों पर कथित तौर पर भगवा झंडे लगा दिए थे। उन्होंने एक प्रेस बयान भी दिया जिसमें हिंदू समुदाय से आग्रह किया गया कि वे अपनी आवश्यक जरूरतों के लिए साथी हिंदुओं के स्वामित्व और संचालन वाली दुकानों को विशेष रूप से संरक्षण दें। पुलिस ने कहा, इन कार्यों और बयानों से धार्मिक शत्रुता भड़कने की संभावना है।
विज्ञापन


इस बीच, दक्षिण कन्नड़ के धर्मनिरपेक्ष दलों और संगठनों के संयुक्त मंच ने विहिप के आह्वान की निंदा की और कहा कि दक्षिणपंथी संगठन अन्य धर्मों के व्यापारियों का बहिष्कार करने का आह्वान करके लोगों को विभाजित कर रहा है। वहीं मंच के महासचिव और डीवाईएफआई के राज्य अध्यक्ष मुनीर कटिपल्ला ने कहा कि सभी धर्मों के लोग सदियों से मंगलादेवी मंदिर के नवरात्रि समारोह में शामिल होते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed