{"_id":"571fe8744f1c1b6907a91c8a","slug":"dismissed-a-petition-to-challenging-the-appointment-of-sebi-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेबी के चेयरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सेबी के चेयरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 27 Apr 2016 03:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने यूके सिन्हा की सेबी के चेयरमैन पद पर नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। है। याचिका में आरोप लगाया गया था कि यूके सिन्हा की नियुक्ति का शारदा चिट फंड से ताल्लुक है।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि हमने पहले ही सीबीआई को चिट फंड मामले में सेबी और आरबीआई की भूमिका सहित अन्य पहलुओं की जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
याचिका पूर्व आईआरएस अधिकारी द्वारा दाखिल की गई थी। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने कहा कि यूके सिन्हा की नियुक्ति नियमों का ताक पर रख कर गई है। उन्होंने कहा कि चयन समिति द्वारा इस पद केलिए शॉर्टलिस्ट किए गए लोगों में यूके सिन्हा शामिल नहीं थे।
विज्ञापन