{"_id":"65c74a7b79f9420425041ffb","slug":"dismiss-maharashtra-government-and-impose-president-s-rule-says-uddhav-on-state-s-law-and-order-situation-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: कानून व्यवस्था को लेकर उद्धव ने CM शिंदे को घेरा, कहा- सरकार को बर्खास्त कर लगाएं राष्ट्रपति शासन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: कानून व्यवस्था को लेकर उद्धव ने CM शिंदे को घेरा, कहा- सरकार को बर्खास्त कर लगाएं राष्ट्रपति शासन
Sat, 10 Feb 2024 03:38 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:38 PM IST
सार
शिवसेना नेता की हत्या के बाद उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करने और राज्य में फिर से चुनाव कराने की बात मांग की है।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में एक स्थानीय नेता की हत्या के बाद शिवसेनाम (यूबीटी) और तमाम विपक्षी दलों ने शिंदे सरकार को जमकर घेरा। उद्धव ठाकरे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बुरी तरह से खराब हो रही है। मुख्यमंत्री शिंदे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने यह कहा कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए, जिसके बाद नए सिरे से राज्य में चुनाव कराए जाएं।
राज्य में कानून व्यवस्था बेकाबू हो गई- उद्धव ठाकरे
बता दें गुरुवार शाम महाराष्ट्र स्थित दहिसर में शिवसेना(यूबीटी)के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से ही राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी दल आक्रमक हो गया है। उद्धव ठाकरे ने राज्य सरकार पर गुंडों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है। वहीं शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर महाराष्ट्र में बेकाबू कानून व्यवस्था की स्थिति पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
उद्धव ठाकरे अपना संतुलन खो बैठे- फडणवीस
गाड़ी के नीचे कुत्ता आने वाले बयान पर उद्धव ठाकरे पर पलटवार करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा उद्धव ठाकरे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। मैं भगवान से उनके ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। विपक्षी दलों ने गोलीबारी की दो घटनाओं को लेकर सरकार को घेरा है। फडणवीस ने कहा कि उनकी भाषा और शब्दों को देखते हुए, मुझे लगता है कि उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। मैं उनके बारे में किसी भी बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा और कहूंगा कि 'उद्धवजी, जल्दी ठीक हो जाएं'।
विज्ञापन
क्या है मामला
गुरुवार शाम शिवसेना नेता(यूबीटी) की स्थानीय व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता मौरिस नोरोन्हा ने फेसबुक लाइन के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले पर कहा कि नोरोन्हा ने बाद में खुद को ही मारा डाला। इससे पूर्व, भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने भूमि विवाद और राजनीतिक विरोध को लेकर दो फरवरी को मुंबई के पास उल्हासनगर के एक पुलिस स्टेशन में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक स्थानीय नेता को गोली मारकर घायल कर दिया था।