फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad Encounter LIVE Updates: Cops Hailed Despite Questions Over Killing of Rape Accused

हैदराबाद कांड: जिस फ्लाईओवर के नीचे हुई हैवानियत, वहीं ढेर हुए चारों आरोपी

Fri, 06 Dec 2019 11:01 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 06 Dec 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
Hyderabad Encounter LIVE Updates: Cops Hailed Despite Questions Over Killing of Rape Accused
हैदराबाद एनकाउंटर - फोटो : PTI

तेलंगाना के हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में ढेर कर दिया। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त ने चारों आरोपियों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उस समय भागने की कोशिश की जब उन्हें मौका-ए-वारदात पर पूरी घटना का क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्ट करने के लिए ले गई थी।  

विज्ञापन


विज्ञापन

जिस जगह पीड़िता को जलाया वहीं हुए ढेर

पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने ठीक उसी जगह पर मार गिराया है जहां उन्होंने पीड़िता के साथ दरिदंगी को अंजाम दिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार क्राइम सीन रिक्रिएट करने के दौरान आरोपियों ने वहां से भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा करते हुए रोकने के लिए गोली चलाई। जिसमें उनकी मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल सभी के शवों को मौके से हटा दिया है ताकि किसी भी तरह का हंगामा होने से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह तीन से छह बजे के बीच मारे गए आरोपी

सायबराबाद पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने कहा, 'आरोपी मोहम्मद आरिफ, नवीन, शिवा और चेन्नाकेशावुलू शादनगर के चटनपल्ली में पुलिस मुठभेड़ में आज सुबह मारे गए। सभी की मौत सुबह तीन बजे से छह बजे के बीच हुई। मैं घटनास्थल पर पहुंच गया हूं और जल्द ही आगे की जानकारी दी जाएगी।'

हथियार लेकर भाग रहे थे आरोपी

तेलंगाना के कानून मंत्री इंद्रकरण रेड्डी का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही भगवान ने उन्हें सजा दे दी। आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें मुठभेड़ में मार गिराया। इससे हैदराबाद सहित पूरे देश में खुशी है। उन्होंने दावा किया है कि आरोपी पुलिस से हथियार लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे।

इसलिए किया जाता है क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्ट

पुलिस हैदराबाद के सभी आरोपियों को क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्ट करने के लिए लेकर गई थी। पुलिस क्राइम सीन को इसलिए रिकंस्ट्रक्ट करती है ताकि घटना से जुड़ी सभी कड़ियों को जोड़ा जा सके और मौका-ए-वारदात के हर ऐंगल की जांच की जा सके। पुलिस की ओर से यह जांच अदालती कार्रवाई के लिहाज से भी महत्पवूर्ण होती है और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के लिहाज से भी इसे अहम माना जाता है।


अब बेटी की आत्मा को मिलेगी शांति

पशु चिकित्सक के पिता ने पुलिस मुठभेड़ में मारे गए चारों आरोपियों पर कहा, 'मेरी बेटी की मौत को दस दिन हो चुके हैं। मैं इसके लिए पुलिस और सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed