{"_id":"5a25adfb4f1c1b68678bfdb7","slug":"discussions-on-sonia-gandhi-s-absence-in-rahul-gandhi-s-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के नामांकन में सोनिया प्रियंका की गैरमौजूदगी पर चर्चाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी के नामांकन में सोनिया प्रियंका की गैरमौजूदगी पर चर्चाएं
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के दौरान मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी नदारद रहीं। हमेशा साये की तरह कांग्रेस उपाध्यक्ष के साथ खड़ी रहने वाली सोनिया और प्रियंका की गैरमौजूदगी को लेकर कार्यकर्ताओं में चर्चा होती रही।
राहुल के लोकसभा चुनावों में नामांकन के दौरान प्रियंका हमेशा मौजूद रही हैं। हालांकि राहुल के नामांकन प्रस्ताव में सोनिया का नाम है लेकिन कांग्रेस मुख्यालय के बगल में दस जनपथ के होने के बावजूद वह नहीं पहुंचीं। कहा जा रहा है कि भाजपा द्वारा लगातार वंशवाद के आरोपों को देखते हुए सोनिया-प्रियंका ने इससे दूरी बनाए रखी। हालांकि कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राहुल को अध्यक्ष घोषित किए जाने के बाद सोनिया उनकी ताजपोशी में शामिल होंगी।
पढ़ें- जनता में बढ़ा कांग्रेस का जनाधार, लोकसभा में होगी ऐतिहासिक जीत
विज्ञापन
वहीं प्रियंका के न आने के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल राहुल को अध्यक्ष बनाए जाने पर सवाल उठाने वाले शहजाद पूनावाला के भाई तहसीन प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा के बहनोई हैं। शायद इसी वजह से प्रियंका ने खुद को नामांकन से दूर रखा हो।