फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DISCOM Dues of power companies decreased in January news in Hindi

DISCOM: बिजली कंपनियों का बकाया जनवरी में घटा, 62,681.68 करोड़ पहुंचा

Sun, 08 Jan 2023 02:29 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 08 Jan 2023 02:29 PM IST
सार

जनवरी में बकाया 1,21,030 करोड़ रुपये था, जो अब 62,681.68 करोड़ रुपये पर आ गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि डिस्कॉम के बकाया में यह सुधार, सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बाद आया है। 

विज्ञापन
DISCOM Dues of power companies decreased in January news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

डिस्कॉम पर बिजली उत्पादक कंपनियों का कुल बकाया जनवरी में घटकर लगभग आधा हो गया है। जनवरी में यह 1,21,030 करोड़ रुपये था, जो अब 62,681.68 करोड़ रुपये पर आ गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि डिस्कॉम के बकाया में यह सुधार, सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बाद आया है। 

विज्ञापन


प्राप्ति पोर्टल के मुताबिक, डिस्कॉम का कुल बकाया जनवरी, 2023 में 62,681.68 करोड़ रुपये था। इसमें 25,526.42 करोड़ रुपये का पुराना बकाया शामिल है। वहीं, जनवरी, 2022 में डिस्कॉम का कुल बकाया 1,21,030 करोड़ रुपये था, जिसमें 1,01,357 करोड़ रुपये का पुराना बकाया शामिल है।

विज्ञापन


बता दें, बिजली उत्पादक बिजली आपूर्ति के बिलों का भुगतान करने के लिए डिस्कॉम को 45 दिन का समय देते हैं। उसके बाद बकाया राशि पुराने बकाया में शामिल कर दी जाती है। आंकड़ों के मुताबिक, राज्यों का कुल बकाया जो तीन जून, 2022 तक 1,37,949 करोड़ रुपये था, वह केवल चार ईएमआई के समय पर भुगतान के साथ 24,680 करोड़ रुपये घटाकर 1,13,269 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं पांच राज्यों ने 24,680 करोड़ रुपये की ईएमआई के भुगतान के लिए पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन और आरईसी लिमटेड से 16,812 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। इसके अलावा आठ राज्यों ने भुगतान की व्यवस्था खुद की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed