{"_id":"5c61562bbdec2208d27b189a","slug":"disabled-commited-suicite-due-to-financial-crisis-outside-andrha-bhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रबाबू के अनशन में हिस्सा लेने आए दिव्यांग ने आर्थिक संकट के कारण आंध्र भवन के बाहर की खुदकुशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चंद्रबाबू के अनशन में हिस्सा लेने आए दिव्यांग ने आर्थिक संकट के कारण आंध्र भवन के बाहर की खुदकुशी
Mon, 11 Feb 2019 06:48 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 11 Feb 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
Suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक संकट का सामना कर रहे एक दिव्यांग व्यक्ति ने जहर खाकर आंध्र भवन के बाहर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। दवाला अर्जुन राव आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में किंथाली गांव के निवासी थे। पुलिस ने सोमवार को बताया कि वह आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के अनशन में हिस्सा लेने राष्ट्रीय राजधानी आये थे।
विज्ञापन
नायडू राज्य को विशेष दर्जा देने और 2014 में राज्य के विभाजन से पहले केंद्र द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करने की मांग को लेकर एक दिवसीय अनशन पर हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात हुई । इमरजेंसी रेस्पांस व्हीकल (ईआरवी) ने जसवंत सिंह रोड के फुटपाथ के पास एक अज्ञात शव के बारे में सुबह सात बजे पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) मधुर वर्मा ने बताया कि व्हीलचेयर पर राव मृत पाए गए और तेलगू में लिखा हुआ सुसाइड नोट वहां से मिला। राव ने दो पन्ने के सुसाइड नोट में लिखा कि आर्थिक संकट की वजह से वह यह कदम उठाने जा रहे हैं।
विज्ञापन