फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dirty water will not fall in Yamuna from December

योजना: दिसंबर से यमुना में नहीं गिरेगा गंदा पानी, 18 गंदे नालों को बंद कर एसटीपी की ओर मोड़ा जाएगा

Mon, 14 Mar 2022 02:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 14 Mar 2022 02:08 AM IST
सार

स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन (एनएमसीजी) के महानिदेशक जी. अशोक कुमार ने कहा कि 18 नालों से गंदा पानी यमुना में गिराया जा रहा है। अब इन नालों को बंद कर गंदा पानी अवजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) की ओर मोड़ने की योजना है।

विज्ञापन
Dirty water will not fall in Yamuna from December
यमुना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस साल के अंत तक (दिसंबर से) यमुना में गंदा पानी गिरना बंद हो जाएगा। गंदा पानी बहाने वाले सभी नालों को बंद कर इस पानी को अवजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) की ओर मोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


एनएमसीजी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यमुना 1,300 किलोमीटर से ज्यादा लंबी है और देश की सर्वाधिक प्रदूषित नदियों में से एक है। इससे राष्ट्रीय राजधानी के आधे से ज्यादा हिस्से में पानी पहुंचता है। 
विज्ञापन


स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन (एनएमसीजी) के महानिदेशक जी. अशोक कुमार ने कहा कि 18 नालों से गंदा पानी यमुना में गिराया जा रहा है। अब इन नालों को बंद कर गंदा पानी अवजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) की ओर मोड़ने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार ने कहा, अवजल शोधन संयंत्र तैयार हैं, हम नदी में गिराए जा रहे इस गंदे पानी को इन संयंत्रों की ओर मोड़ सकते हैं। इसके बाद एसटीपी से प्राप्त शोधित जल को नदी में गिराया जा सकता है, ताकि नदी का प्रवाह सुधरे। इसलिए दिसंबर माह से यमुना नदी में गंदा पानी नहीं आ पाएगा और नदी के प्रवाह में भी सुधार होगा। 


उन्होंने कहा, हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे तब तक यमुना का जल नहाने लायक हालत में हो जाए। यमुना का सिर्फ दो प्रतिशत या 22 किलोमीटर का हिस्सा दिल्ली में आता है, लेकिन यमुना में 98 प्रतिशत प्रदूषण गैरशोधित अथवा अल्प शोधित औद्योगिक अपशिष्टों या नाली के जरिये राष्ट्रीय राजधानी से आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुमान के अनुसार दिल्ली में प्रतिदिन लाखों लीटर गंदा पानी निकलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed