{"_id":"5cb77c39bdec2214107d242c","slug":"director-asked-the-students-to-take-off-clothes-in-theatrical-workshop","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाट्य कार्यशाला में डायरेक्टर ने विद्यार्थियों को कपड़े उतारने को कहा, केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नाट्य कार्यशाला में डायरेक्टर ने विद्यार्थियों को कपड़े उतारने को कहा, केस दर्ज
Thu, 18 Apr 2019 12:49 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित
शहर के एक थिएटर ग्रुप व एक्टिंग स्कूल के डायरेक्टर पर 21 वर्षीय युवती ने नाट्य कार्यशाला के दौरान कपड़े उतारने के लिए कहने का आरोप लगाया है। इस संबंध में युवती ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
युवती ने रिपोर्ट में बताया कि स्कूल का डायरेक्टर खुद ही वहां विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देता है। उसने बताया कि 15 अप्रैल को थिएटर में नाट्य कार्यशाला चल रही थी, जिसमें कई विद्यार्थी प्रशिक्षण ले रहे थे। इस दौरान डायरेक्टर ने सभी विद्यार्थियों से कपड़े उतारने को कहा। साथ ही कहा कि अगर कपड़े नहीं उतार सकते तो यहां से चले जाएं और वापस कभी नहीं आएं।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि डायरेक्टर के ऐसा बोलने पर उसने असहज महसूस किया और कार्यशाला से बाहर आ गई। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।