फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Direct flights between India and China may start soon talks between the two countries are in the final stage

India-China: भारत-चीन के बीच सीधी उड़ानें जल्द हो सकती हैं शुरू, दोनों देशों के बीच बातचीत अंतिम चरण में

Tue, 12 Aug 2025 09:22 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 12 Aug 2025 09:22 PM IST
सार

भारत और चीन के बीच 2020 में कोविड और सीमा विवाद के कारण बंद हुई सीधी उड़ानें फिर से शुरू हो सकती हैं। दोनों देशों के बीच इस पर बातचीत अंतिम दौर में है। यह पहल पीएम मोदी की संभावित चीन यात्रा और एससीओ शिखर सम्मेलन से पहले हो रही है।

विज्ञापन
Direct flights between India and China may start soon talks between the two countries are in the final stage
विमान - फोटो : Freepik

विस्तार

भारत और चीन के बीच 2020 में कोविड-19 और सीमा विवाद के कारण बंद हुई सीधी उड़ान सेवाएं एक बार फिर से शुरू हो सकती हैं। इसको लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत अपने अंतिम चरण में है। इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि दोनों देशों के अधिकारी सीधी उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए गंभीरता से चर्चा कर रहे हैं। बता दें कि यह महत्वपूर्ण कदम ऐसे समय पर उठाया जा रहा है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस महीने के अंत में चीन के शहर थियानजिन जाने की संभावना है, जहां वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले सकते हैं। यह सम्मेलन 31 अगस्त और 1 सितंबर को आयोजित होगा।

विज्ञापन


अमेरिका से तनाव के बीच भारत-चीन रिश्तों में नरमी की संभावना
यह पहल ऐसे समय में हो रही है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर कुछ तनातनी देखने को मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में तनाव आया है। वहीं दूसरी ओर, भारत और चीन के बीच रिश्तों में सुधार लाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। दोनों देशों ने चार सीमा पार व्यापारिक रास्तों को फिर से खोलने पर भी चर्चा शुरू की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- UNSC: यूएनएससी में भारत ने दोहराया संकल्प, स्वतंत्र और मुक्त समुद्री व्यवस्था के लिए जताई प्रतिबद्धता
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल से बंद है दोनों देशों की उड़ानें  
भारत-चीन के बीच सीधी उड़ानें कोविड-19 महामारी और पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव के चलते 2020 में बंद कर दी गई थीं। अब दोनों देशों के बीच नया एयर सर्विस एग्रीमेंट (हवाई सेवा समझौता) तैयार किया जा रहा है। अगर यह समझौता नहीं हो पाया, तो मौजूदा समझौते के तहत ही उड़ानें फिर से शुरू की जा सकती हैं। सूत्रों के अनुसार, भारत की राष्ट्रीय एयरलाइन एयर इंडिया को इस संभावित शुरुआत की जानकारी दे दी गई है ताकि वह तैयारी कर सके।

ये भी पढ़ें:- मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप: कांग्रेस का देशव्यापी अभियान, 14 अगस्त को निकालेगी 'लोकतंत्र बचाओ मशाल मार्च'

दोनों देशों के बीच रिश्तों में नरमी
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में भारत और चीन ने अपने बिगड़े संबंधों को सुधारने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। जून 2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़पों के बाद दोनों देशों के रिश्तों में भारी गिरावट आई थी। लेकिन अक्टूबर 2024 में डेमचोक और डेपसांग जैसे विवादित इलाकों से सेना की वापसी के बाद से रिश्तों में धीरे-धीरे सुधार आने लगा है। भारत ने हाल ही में चीनी नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीजा जारी करना भी शुरू कर दिया है, जो एक बड़ा सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed