{"_id":"5fbf27d51ee6e424186d49dc","slug":"dilip-ghosh-s-convoy-attacked-in-west-bengal-bjp-leaders-accused-tmc-for-this-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल : दिलीप घोष के काफिले पर हमला, टीएमसी ने आरोपों से किया इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल : दिलीप घोष के काफिले पर हमला, टीएमसी ने आरोपों से किया इनकार
Thu, 26 Nov 2020 09:28 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांडी (पश्चिम बंगाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांडी (पश्चिम बंगाल)
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 26 Nov 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
दिलीप घोष
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के कांडी इलाके में भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर बुधवार को हमला हुआ। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। जिला भाजपा नेताओं ने दावा किया कि घोष पार्टी की बैठक में हिस्सा लेने ब्रह्मपुर जा रहे थे, तभी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर पथराव किया।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि हमले में घोष को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है, लेकिन उनके काफिले में शामिल कार का आगे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। पार्टी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने हमले के आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन