फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dilip Ghosh BJP Controversial Statements says You will not be a leader if you do not go to jail

अगर जेल नहीं जाते हैं तो आप नेता नहीं, पुलिस न पकड़े तो आपको खुद जाना होगा: भाजपा सांसद

Thu, 30 Jan 2020 12:07 PM IST
Priyesh Mishra एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 30 Jan 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
Dilip Ghosh BJP Controversial Statements says You will not be a leader if you do not go to jail
दिलीप घोष - फोटो : Facebook

भाजपा सांसद और पार्टी के बंगाल अध्यक्ष दिलीप घोष फिर अपने एक बयान के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने एक सभा के दौरान नेतागिरी पर शिक्षा देते हुए नेताओं को जेल जाने की सलाह दे डाली। उउन्होंने यह भी कहा कि अगर आप जेल नहीं जाते हैं तो आप नेता नहीं है।

विज्ञापन


दिलीप घोष ने कहा कि अगर पुलिस आपको न पकड़े तब आपको खुद वहां जाना होगा। यदि पुलिस आपको पकड़ने से इनकार कर दे तब आपको जेल जाने के लिए खुद कुछ करना होगा। तभी लोग आपकी इज्जत करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में नरम स्वभाव रखने वाले लोगों के लिए कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन




बता दें कि दिलीप घोष अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। हाल में ही उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा था कि शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों को कुछ क्यों नहीं हो रहा जबकि वे दिल्ली की भीषण ठंड में खुले में प्रदर्शन कर रहे हैं। जबकि बंगाल में सीएए और प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी एनआरसी से घबराए लोग खुदकुशी कर रहे हैं।



घोष ने इस बात पर हैरानी जताई थी कि महिलाओं और बच्चों समेत प्रदर्शन में शामिल लोग क्यों बीमार नहीं पड़ रहे या मर क्यों नहीं रहे हैं, जबकि वे कई हफ्तों से खुले आसमान के नीचे प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि आखिरकार इस प्रदर्शन के लिए पैसे कहां से आ रहे हैं।

घोष ने कहा था कि हमें पता चला है कि सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाएं और बच्चे दिल्ली की सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे बैठे हैं। मैं हैरान हूं कि उनमें से कोई बीमार क्यों नहीं हुआ? उन्हें कुछ हुआ क्यों नहीं? एक भी प्रदर्शनकारी की मौत क्यों नहीं हुई?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed