फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Digvijay singh tweet over parrikar statement

दिग्विजय बोले- MLA खरीदने का शुक्रिया, परिकर बोले थे- गोवा घूम रहे थे कांग्रेस प्रभारी

Sat, 01 Apr 2017 11:33 AM IST
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र Updated Sat, 01 Apr 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
 Digvijay singh tweet over parrikar statement
दिग्विजय सिंह - फोटो : PTI
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर चुटकी ली थी। इसके जवाब में दिग्विजय सिंह ने शनिवार की सुबह एक के बाद एक  चार ट्वीट किए।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने लिखा, मनोहर परिकर ने गोवा में सरकार बनाने पर मुझे धन्यवाद दिया। यदि उन्हें किसी को धन्यवाद देना है तो नितिन गडकरी को दें, जिन्होंने 12 मार्च की सुबह गोवा के होटल में विधायकों को खरीदा।
विज्ञापन

 


एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, उन्हें गोवा के गवर्नर को भी धन्यवाद देना चाहिए, संविधान सरकार आयोग के दिशानिर्देश और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का उल्लंघन किया और गोवा के लोगों के जनादेश को लूट लिया।
 


एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, परिकर आपके शक्ति की भूख पर शर्म आनी चाहिए। आपने गोवा के लोगों के साथ धोखा किया है। माफी मांगनी चाहिए।
 

 
बताते  चलें कि परिकर ने गोवा में भाजपा की सरकार बनने के लिए दिग्विजय को शुक्रिया करते हुए कहा कि दिग्विजय गोवा में घूम रहे थे और हमने 48 घंटों के अंदर ही वहां सरकार बना ली। उन्होंने आगे बताया कि 'कांग्रेस पार्टी के विधायकों को ही उनपर भरोसा नहीं था। जिसके बाद हमने छोटी पार्टियों से मिलकर सरकार बना ली।'


परिकर मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार राज्यसभा पहुंचे थे। जब वह बोलने के लिए खड़े हुए तो कांग्रेस ने हंगामा खड़ा कर दिया। कांग्रेस गोवा में भाजपा की सरकार बनने के बाद से भड़की हुई है।
दिग्विजय कांग्रेस गोवा के प्रभारी हैं। उनपर पार्टी विधायकों द्वारा आरोप लगे हैं कि उन्होंने गोवा में सरकार निर्माण में दिलचस्पी नहीं दिखाई इसलिए वह सत्ता से दूर रही। इससे पहले कांग्रेस ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या के आरोप लगाए थे। जिसके जवाब में परिकर ने इन सभी आरोपों को खारिज किया।

बता दें कि कांग्रेस में गोवा में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, तो वहीं नितिन गड़करी को भाजपा की तरफ से सरकार बनाने के लिए गोवा भेजा गया। जिसके बाद गड़करी ने क्षेत्रीय पार्टियों के साथ मिलकर बहुमत के लिए प्राप्त समर्थन हासिल कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed