फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Digvijay singh targeted arun jaitly on swami

दिग्विजय का तंज, 'जेटली को सीमाओं में बांधने के लिए स्वामी को लाए मोदी'

Tue, 28 Jun 2016 11:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Jun 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
Digvijay singh targeted arun jaitly on swami

भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्‍यम स्वामी द्वारा वित्त मंत्री अरुण जेटली और उनके सलाहकारों को लगातार निशाना बनाने से बेशक भाजपा असमंजस में है लेकिन विरोधी दल इस पर चटखारे लेने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने तो इस मुद्दे पर जेटली पर ही निशाना साध दिया है। 

विज्ञापन


इस संबंध में आज सुबह एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, चीन दौरा छोटा करके जेटली वापस लौट आए और स्वामी पर मोदी से मुलाकात का मांगा वक्त। अगले ट्वीट में दिग्विजय लिखते हैं अरुण जेटली जी आप मोदी जी से क्या शिकायत करेंगे आपको सीमाओं में बांधने के लिए ही तो सुब्रमण्यम स्वामी को मोदी जी संसद में लाए हैं। अपनी कुर्सी बचाइए। 
विज्ञापन


जेटली को सलाह देते हुए दिग्विजय आगे लिखते हैं भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर उनकी शरण में जाइए। दूसरी ओर आज प्रधानमंत्री और जेटली के बीच होने वाली मुलाकात फिलहाल टल गई है। सुबह 11 बजे यह मुलाकात होनी थी लेकिन अज्ञात कारणों से फिलहाल यह टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Digvijay singh targeted arun jaitly on swami

वहीं दिग्विजय सिंह के अलावा कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साध दिया। आनंद शर्मा ने कहा उम्‍मीद है अगली बार प्रधानमंत्री कुछ जल्दी बोलेंगे और स्थिति स्पष्ट करेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में आनंद शर्मा ने कहा भाजपा के अंदरूनी खींचतान पर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बीच डील हो गई है।

हम उम्‍मीद करते हैं कि आगे से प्रधानमंत्री थोड़ा जल्दी बोला करेंगे। जिससे स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सके। आनंद शर्मा ने तंज कसते हुए कहा सुब्रमण्यम स्वामी भाजपा के लिए ऐसा गिफ्ट हैं जो उसने खुद को दिया है।

बता दें कि आरबीआई के गर्वनर रघुराम राजन के बाद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री मोदी के आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन को निशाने पर ले रखा था। स्वामी ने अरविंद की निष्ठा और योग्यता पर उंगली उठाते हुए उन्हें हटाने की मांग की थी। लेकिन उनका यह दांव भारी पड़ा और ‌वित्त मंत्री जेटली ने अरविंद की काबिलियत पर भरोसा जतातते हुए स्वामी की मांग को खारिज कर दिया था। बाद में पीएम ने भी अरविंद की तरफदारी की थी। वित्त मंत्री अरुण जेटली स्वामी के
लगातार निजी हमलों से काफी नाराज बताए जा रहे हैं, माना जा रहा है कि वह इस संबंध में स्वामी के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed