{"_id":"57b5897c4f1c1bda786ec6b9","slug":"digvijay-singh-says-indian-occupied-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय ने घाटी को बताया भारत के 'कब्जे वाला कश्मीर'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दिग्विजय ने घाटी को बताया भारत के 'कब्जे वाला कश्मीर'
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Thu, 18 Aug 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक बार भी अपने बड़बोलेपन के कारण विवादों में घिर गए हैं। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने जम्मू- कश्मीर को 'भारत अधिकृत कश्मीर' कह डाला।
विज्ञापन
मीडिया के सवाल किए जाने पर कांग्रेस नेता तुरंत अपने बयान में सुधार करते हुए सफाई देने लगे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी को भारत में रह रहें कश्मीरियों की बजाय पाक अधिकृत कश्मीर और बलूचिस्तान की ज्यादा चिंता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'कश्मीर में हिंसा के माहौल के बावजूद भी सरकार कश्मीरियों से बात करने को राजी नहीं है। यह मामला विश्वास कायम करके ही सुलझाया जा सकता है। फिर चाहे 'पाक अधिकृत कश्मीर हो या भारत अधिकृत कश्मीर' हमें बातचीत के माध्यम से विश्वास कायम कर इस समस्या को सुलझाना होगा।'
विज्ञापन
मीडिया के सवालों पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा, 'मेरा मतलब भारत प्रशासित से था। हमें वहां ( जम्मू-कश्मीर) की जनता का दिल जीतना चाहिए। उन्हें विश्वास में लेना चाहिए। पाकिस्तान कश्मीर में घुसपैठ करता है, वो वहां आतंकी भेजता है। इसलिए उस पर सख्त कार्रवाई होनी। इस क्षेत्र में मेरा पूरा समर्थन अफ्स्पां के साथ है।'