फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   digvijay singh says congress would form govt in goa

गोवा: 22 विधायकों के साथ परिकर ने किया सरकार बनाने का दावा पेश, इस्तीफे की बात नकारी

Sun, 12 Mar 2017 09:35 PM IST
amarujala.com- Edited by - विक्रांत सिंह
amarujala.com- Edited by - विक्रांत सिंह Updated Sun, 12 Mar 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
digvijay singh says congress would form govt in goa
अन्य दलों के विधायकों के साथ गडकरी - फोटो : ANI
गोवा में खंडित जनादेश मिलने के बाद कांग्रेस और भाजपा ने सरकार बनाने के लिए जोड़ तोड़ तेज कर दी है। गोवा की राजनीति में घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। रविवार शाम परिकर ने  बीजेपी के 13, और 9 अन्य दलों के विधायकों के दावे के साथ गोवा की गवर्नर मृदुला सिन्हा के समक्ष सराकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले खबर आई थी कि परिकर ने केंद्रीय रक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने एएनआई के साथ बातचीत में स्पष्ट किया कि उन्होंने अभी तक त्यागपत्र नहीं दिया है।  
विज्ञापन

   
गवर्नर मृदुला सिन्हा से मुलाकात करने के बाद परिकर ने संवादाताओं को संबोधित करते हुए कहा, जनता ने यह जनादेश दिया है जिसमें हम सरकार बनाने के लिए आवश्यक सीटें नहीं मिलीं। लेकिन हमने अन्य दलों से बात करके बहुमत के लिए आवश्यक 21 सीटों के आंकड़े को हासिल कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  परिकर ने आगे बताया, हमने राज्यपाल महोदया से मुलाकात की है। अब हमें सरकार के गठन के लिए उनके बुलावे का इंतजार है। एक बार वो हमें सरकार बनाने के लिए बुलाएं इसके बाद हम अपने सहयोगियों के साथ बातचीत करके शपथ ग्रहण की तिथि निर्धारित करेंगे।  परिकर ने संवाददाताओं से आगे कहा, रक्षा मंत्री के रूप में काम करने का अनुभव मेरे लिए नया था। लेकिन मैं इस बात से खुश हूं कि मेरे कार्यकाल के दौरान सरकार पर भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं लगे। 



नितिन गड़करी ने कांग्रेस के आरोपों पर कहा, जो अपने बहुमत के लिए अन्य पार्टियों को अपने साथ नहीं ले सकते वो अपनी असफलता को छुपाने के लिए झूठे आरोप लगाते हैं। जब अंगूर खाने को नहीं मिलते हैं तो ऐसा कहना आसान होता है। 
 

 


इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गोवा में अन्य दलों और निर्दलीय विधायकों से सरकार के गठन के संबंध में बातचीत की।
 
गोवा में सरकार बनाने की लड़ाई दिलचस्प हो चली है। मालूम हो कि गोवा विधानसभा में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। 40 सदस्यीय विधानसभा में सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस में सो कोई भी सीटों की आधी संख्या पार करने में असफल रही हैं। इसके कारण सरकार गठन में छोटे दलों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। 

कुल 40 सीटों में से कांग्रेस को 17 और भाजपा को 13 सीटें मिली हैं। क्षेत्रीय पार्टियों गोवा फारवर्ड पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी ने तीन-तीन सीटें जीती हैं। राकांपा एक सीट पर और तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed