{"_id":"578170054f1c1b4b507fa42f","slug":"digvijay-singh-had-posted-photos-of-pragya-and-rajnath-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर पोस्ट कीं प्रज्ञा-राजनाथ की तस्वीरें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर पोस्ट कीं प्रज्ञा-राजनाथ की तस्वीरें
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Jul 2016 03:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राजनाथ सिंह के प्रज्ञा ठाकुर से मुलाकात करने के अपने दावे पर टिके रहते हुए ट्विटर पर शनिवार को एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में कथित रूप से दिखाया गया है कि मालेगांव विस्फोट मामले की आरोपी गृहमंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठी हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव ने फोटोग्राफ के साथ ट्वीट किया कि क्या आप प्रज्ञा ठाकुर के साथ दो भाजपा नेताओं को पहचानते हैं? राजनाथ जी और शिवराज जी क्या कोई प्रतिक्रिया देंगे? इससे पहले भाजपा ने दिग्विजय के इस दावे को निराधार बताया था कि राजनाथ सिंह ने उस समय वर्ष 2008 में प्रज्ञा ठाकुर से मुलाकात की थी जब भाजपा विपक्ष में थी। इसके बाद दिग्विजय ने यह प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता दिग्विजय पहले भी इसी प्रकार के आरोप लगा चुके हैं जिन्हें तब राजनाथ ने खारिज कर दिया था।
जाकिर के साथ अपने वीडियो मामले पर खिंचाई करते हुए दिग्विजय ने शनिवार को ट्वीट किया कि मेरा जाकिर नाइक के साथ मंच साझा करने का चार साल पुराना मामला तीन से अधिक दिनों तक राष्ट्रीय मीडिया में दिखाया गया जबकि उनके खिलाफ कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
दोहरे मापदंड।’ उन्होंने ट्वीट की एक सीरीज में कहा कि मीडिया में संघी तत्व एवं मोदी भक्त मेरे प्रति बहुत दयालु रहे हैं। मुफ्त प्रचार करने और मुझे सुखिर्यों में बनाए रखने के लिए धन्यवाद। इस प्रकार के और नए मामले निकालिए। दिग्विजय ने पत्रकार वेद प्रताप वैदिक के जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद के साथ पाकिस्तान में मुलाकात करने का मुद्दा भी उठाया और इस मुलाकात की एक फोटो पोस्ट की।