फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Digvijay attacks BJP says ED, CBI and IT are weapons of modi and shah, Ajit faces two criminal cases

दिग्विजय का ट्वीट- शरद पवार के उत्तराधिकारी की समस्या हल हो गई, बधाई सुप्रिया

Sun, 24 Nov 2019 08:54 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 24 Nov 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
Digvijay attacks BJP says ED, CBI and IT are weapons of modi and shah, Ajit faces two criminal cases
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

महाराष्ट्र में सबको चौंकाते हुए भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने राज्य में सरकार बना ली है। शनिवार सुबह-सुबह राजभवन में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्य में हुए इस उलटफेर को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का कहना है कि महाराष्ट्र के उलटफेर की वजह से शरद पवार के उत्तराधिकारी की समस्या हल हो गई है। सुप्रिया सुले को बधाई।

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद का कहना है कि महाराष्ट्र के घटनाक्रम के कारण पवार के उत्तराधिकारी की समस्या का हल हो गया है। उन्होंने लिखा, 'एनसीपी के 54 में से 53 शरद पवार जी के साथ रहेंगे। अजीत पवार अकेले रह जाएंगे। शरद पवार के उत्तराधिकारी की समस्या भी हल हो गयी। बधाई सुप्रिया।'
विज्ञापन

 


ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने लिखा, 'महाराष्ट्र के नए उप-मुख्यमंत्री दो आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। अजीत पवार का एनसीपी छोड़ भाजपा का पल्ला पकड़ने का कारण समझे? अमित शाह /मोदी के सबसे ताकतवर हथियार प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई, आईटी हैं। भाजपा पारस पत्थर है उसके छूने से भ्रष्ट भी ईमानदार हो जाता है।'
 

कांग्रेस नेता ने कहा कि फडणवीस ने उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाया है जिन्हें उन्होंने जेल भेजने का वादा किया था। उन्होंने लिखा, 'महाराष्ट्र के घटनाक्रम पर मोहन भागवत जी की कोई टिप्पणी नहीं आई। देश उनसे जानना चाहता है कि जिन अजित पवार को देवेंद्र फडणविस जी ने जेल भेजने का जनता से वादा किया था अब उन्हें उप-मुख्य मंत्री बनाया, क्या यह अनैतिक नहीं है? क्या इसी रास्ते से संघ राष्ट्र निर्माण करना चाहता है?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed