{"_id":"5d3eb5288ebc3e6cfa3bfac7","slug":"digitization-of-waqf-properties-in-country-will-be-done-in-100-days-says-mukhtar-abbas-naqvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर में मौजूद वक्फ की संपत्तियों का 100 दिनों में करेंगे डिजिटलीकरण : मुख्तार अब्बास नकवी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देशभर में मौजूद वक्फ की संपत्तियों का 100 दिनों में करेंगे डिजिटलीकरण : मुख्तार अब्बास नकवी
Mon, 29 Jul 2019 02:46 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 29 Jul 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि देशभर में वक्फ संपत्तियों का 100 दिनों के भीतर पूरी तरह डिजिटलीकरण कर दिया जाएगा। देशभर में छह लाख से ज्यादा पंजीकृत वक्फ संपत्तियां हैं। नकवी ने केंद्रीय वक्फ परिषद के राष्ट्रीय सम्मेलन में 'कौमी वक्फ बोर्ड तरक्कियाती स्कीम' के तहत आठ वक्फ मुतवल्लियों (संरक्षक) को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
यह पहला मौका है जब वक्फ मुतवल्लियों को वक्फ संपत्तियों के सदुपयोग विशेषकर इनका जरूरतमंदों के सामाजिक-आर्थिक-शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए सदुपयोग करने वाले मुतवल्लियों को प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने कहा, ‘देशभर में कार्यरत मुतवल्ली वक्फ सम्पतियों के कस्टोडियन (संरक्षक) हैं।
विज्ञापन
उनकी जिम्मेदारी है कि वक्फ संपत्तियों का सदुपयोग एवं सुरक्षा हो।’ नकवी ने कहा कि वक्फ संपत्तियों की 100 प्रतिशत जियो टैगिंग एवं डिजिटलीकरण के लिए युद्धस्तर पर अभियान शुरू कर दिया गया है ताकि देशभर में स्थित वक्फ संपत्तियों का सदुपयोग समाज की भलाई के लिए किया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वक्फ रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण एवं जिओ टैगिंग हेतु केंद्रीय वक्फ परिषद राज्य वक्फ बोर्डों को आर्थिक मदद एवं तकनीकी सहायता दे रही है ताकि सभी राज्य वक्फ बोर्ड, वक्फ संपत्तियों के डिजिटलीकरण का काम तय समय सीमा में पूरा कर सकें।
नकवी ने कहा कि वक्फ संपत्तियों के सम्बन्ध में नए दिशानिर्देशों के लिए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जकीउल्लाह खान के नेतृत्व में गठित पांच सदस्यीय समिति द्वारा रिपोर्ट सौंप दी गई है।
इस रिपोर्ट की सिफारिशें वक्फ संपत्तियों के सदुपयोग एवं दशकों से विवाद में फंसी संपत्तियों को विवाद से बाहर निकालने के लिए वक्फ नियमों को सरल एवं प्रभावी बनाएगी। केंद्र सरकार इस समिति की सिफारिशों पर राज्य सरकारों से परामर्श कर आवश्यक कदम उठा रही है।