फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   digitilization of education is the next target of Govt

डिजिटल साक्षरता को और तेज करना अगला लक्ष्य: रवि शंकर प्रसाद  

Sat, 14 May 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 14 May 2016 02:48 AM IST
सार

  • टेलीकॉम में  27000 करोड़ का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) किया गया
  • 61066 ग्राम पंचायत ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ गए

विज्ञापन
digitilization of education is the next target of Govt
र‌वि शंकर प्रसाद - फोटो : pti

विस्तार

आगामी 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अपने कार्यकाल का दो वर्ष पूरा करने जा रही है। इन दो सालों में देश में सबसे अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश टेलीकॉम क्षेत्र में आया। चीन में बनने वाले मोबाइल फोन भारत में बनाए जाने लगे। मोबाइल फोन धारकों की संख्या एक अरब से अधिक हो गई। घाटे में चलने वाली बीएसएनएल लाभ में आ गई। डाकघरों के राजस्व में बढ़ोतरी हुई। सरकार अब डिजिटल इंडिया को सफलीभूत करने के लिए डिलिवरी में तेजी के साथ डिजिटल साक्षरता में तेजी लाना चाहती है। इन तमाम मसलों पर केंद्रीय संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद से अमर उजाला की विस्तृत बातचीत के अंश:

विज्ञापन


प्रश्न: संचार भवन में प्रवेश करने के बाद सबसे पहला काम क्या किया?
उत्तर: देखिए, हमारे आने से पहले संचार भवन बिचौलियों का अड्डा बन गया था। 2जी घोटाला उसका ही परिणाम था। हमें सबसे पहले संचार भवन की छवि को ठीक करना था। आज मुझे इस बात का संतोष है कि संचार भवन में बिचौलियों का आना बिल्कुल बंद हो चुका है और सारे निर्णय साफगोई से लिए जाते हैं। पारदर्शिता बरती जाती है सभी चीजों में। हमारे आने के बाद 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये की नीलामी की गई स्पेक्ट्रम की, लेकिन सबकुछ पारदर्शी तरीके से हुआ। पिछले दो साल में टेलीकॉम में  27000 करोड़ का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) किया गया जो अब तक का सबसे अधिक एफडीआई है।
विज्ञापन


प्रश्न: सरकार के जन कार्यक्रम में टेलीकॉम का क्या योगदान रहा?
उत्तर:
जन वितरण प्रणाली और गैस सब्सिडी को आधार से जोड़ने पर सरकार को 21000 करोड़ रुपये की बचत हुई। 100 करोड़ से अधिक लोगों के पास मोबाइल फोन है। 40 करोड़ से अधिक लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। आधार कार्ड रखने वालों की संख्या 100 करोड़ पार कर चुकी है। सब दूरसंचार व सूचना प्रौद्योगिकी की बदौलत ही संभव हो पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न: टेलीफोन घनत्व के बारे में बताइए?
उत्तर:
आपको बता दे कि मार्च, 2014 में टेलीफोन का घनत्व 75.23 फीसदी था जो बढ़कर 82.93 फीसदी हो गया है। ग्रामीण इलाके में यह घनत्व मात्र 44.01 फीसदी था जो बढ़ोतरी के साथ 50.63 फीसदी के स्तर पर पहुंच चुका है।

61066 ग्राम पंचायत ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ गए

digitilization of education is the next target of Govt
रव‌ि श्‍ांकर प्रसाद - फोटो : ANI

प्रश्न: 2.5 लाख ग्राम पंचायत में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का लक्ष्य कब तक पूरा कर लिया जाएगा?
उत्तर:
देखिए, ऑप्टिकल फाइबल बिछाने का काम वर्ष 2011 से शुरू किया गया। 14 जून, 2014 तक तीन साल में 2292 किलोमीटर पाइप बिछाई गई और उस पाइप में मात्र 358 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का काम किया गया। इस साल 8 मई तक 1 लाख 40 हजार किलोमीटर आप्टिकल फाइबर पाइप को बिछाने का काम पूरा कर लिया गया और 742 किलोमीटर तक आप्टिकल फाइबर बिछा दिया गया जिससे 61066 ग्राम पंचायत ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ गए। 

प्रश्न: आम लोगों से जुड़ी सेवाओं को लेकर क्या-क्या किया गया?

उत्तर: हम आपको बताना चाहेंगे कि जनसुविधा के लिए आईटी का प्रयोग जितना इस सरकार ने किया है, किसी और ने नहीं किया। नेशनल स्कॉलरशिप के लिए  हमने पोर्टल लांच किया। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि इस पोर्टल पर 1 करोड़ 6 लाख पंजीयन किया गया। वैसे ही 37 अस्पतालों में 20 लाख नियुक्तियां (डाक्टर से दिखाने के लिए अप्वाइंटमेंट) ली जा चुकी है। 

प्रश्न: डाकघर के आधुनिकीकरण व विस्तार की क्या योजना है?
उत्तर:
पिछले दो साल में पोस्टल क्रांति आई है। स्पीड पोस्ट को सीएजी ने बेस्ट कंपनी का अवार्ड दिया। स्पीड पोस्ट के राजस्व में 7.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई
है। ई-कॉमर्स की वजह से डाक घर के पार्सल राजस्व में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2013-14 में डाक घर के पार्सल राजस्व में 2 फीसदी की गिरावट
आई थी। वित्त्त वर्ष 2014-15 में पार्सल राजस्व में 45 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और 15-16 में 80 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई। सुकन्या समृद्धि योजना
के तहत डाक घरों में एक साल में 85.28 लाख खाते खोले गए और 4 हजार 96 करोड़ रुपये जमा हुए।

प्रश्न: इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग के प्रोत्साहन के लिए क्या किया जा रहा है?
उत्तर:
आज ऐसी कोई भी मोबाइल कंपनी नहीं है जो भारत में मोबाइल फोन का निर्माण नहीं कर रही है। मोबाइल फोन निर्माण में 83 फीसदी की बढो़तरी हुई है। पिछले एक साल में 11 करोड़ मोबाइल फोन बनाए गए हैं। अब तक इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग में 1 लाख 21 हजार 502 करोड़ रुपये का निवेश किया
गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed