फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Digital thermometer fever watch ready, will not be a mistake like Max Hospital

डिजिटल थर्मामीटर फीवर वॉच तैयार, नहीं होगी मैक्स अस्पताल जैसी गलती

Sun, 21 Jan 2018 01:20 AM IST
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Jan 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
Digital thermometer fever watch ready, will not be a mistake like Max Hospital
IIT Madras

अब प्री-मैच्योर नवजात के शरीर का तापमान कम होने पर डॉक्टर मैक्स हादसे जैसी गलती नहीं करेंगे, क्योंकि आईआईटी मद्रास रिसर्च पार्क में वैज्ञानिकों ने डिजिटल थर्मामीटर फीवर वॉच की तकनीक तैयार कर ली है। यह प्रति मिनट बच्चे के शरीर के तापमान की जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से डॉक्टर के मोबाइल पर उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन


आईआईटी मद्रास रिसर्च पार्क स्थित हेलीक्शन कंपनी के सीईओ व एमडी केएन विजय शंकर राजा के मुताबिक, प्री-मैच्योर व नवजात के शरीर का तापमान अक्सर कभी ज्यादा तो कभी बेहद नीचे गिर जाता है। इसी के चलते कई बार डॉक्टरों को उनकी धड़कन तक सुनाई नहीं देती है। कई बार डॉक्टर जिंदा नवजात को भी मृत समझ लेते हैं। डिजिटल थर्मामीटर फीवर वॉच की तकनीक की मदद से ऐसे हादसे रोकने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


मोबाइल ऐप से हर मिनट मिलती रहेगी बच्चे के शरीर के तापमान की जानकारी 

इस मेडिकल किट में एक डिजिटल थर्मामीटर वॉच होगी, जबकि दूसरा तापमान मापने की डिवाइस है, जो शरीर से बंधा रहेगा। डिजिटल वॉच छाती के ऊपर बंधी होगी और डिवाइस साइड में लगी होगी। केएन विजय के मुताबिक, अभी तक बार-बार डिजिटल थर्मामीटर बाजू के नीचे रखकर तापमान मापा जाता है, लेकिन यह आधे से एक घंटे में एक बार ही जांचा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लूटूथ के माध्यम से तापमान होगा अपडेट

Digital thermometer fever watch ready, will not be a mistake like Max Hospital
max hospital

इस डिवाइस से बार-बार तापमान जांचने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि मोबाइल पर अपटेड मिलने से पता रहेगा कि तापमान कितना कम या ज्यादा हो रहा है। यह 24 डिग्री से लेकर 44 डिग्री तक काम करेगा।

ब्लूटूथ के माध्यम से तापमान होगा अपडेट

गूगल प्ले स्टोर से इस वॉच का ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा, जो एंड्रायड समेत आईफोन वर्जन पर भी चलेगा। ब्लूटूथ के माध्यम से डिवाइस को ई-मेल व मोबाइल फोन से जोड़ा जा सकेगा। नवजात का तापमान कम या ज्यादा होगा तो अलार्म अलर्ट करेगा। इससे डॉक्टर प्रति मिनट नवजात के तापमान की जानकारी रहेगी, जिससे धड़कन कम होने पर उसे मृत नहीं मान लिया जाएगा। बल्कि तापमान कम होने पर उसे गहन चिकित्सा में रखते हुए इलाज होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed