फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Digital Rupee will stop flow of Black Money claims Finance Ministry Official Amar Ujala Poll know what public has to say news and updates

अमर उजाला पोल: 'डिजिटल रुपया काले धन पर लगाएगा लगाम', दावे पर बंटे देश के लोग, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 05 Feb 2022 10:39 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 05 Feb 2022 10:39 PM IST
सार

वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को दावा किया कि रिजर्व बैंक द्वारा अगले वित्तीय वर्ष से शुरू होने वाला प्रस्तावित डिजिटल रुपया काले धन पर लगाम लगाने में कारगर साबित होगा। 

विज्ञापन
Digital Rupee will stop flow of Black Money claims Finance Ministry Official Amar Ujala Poll know what public has to say news and updates
डिजिटल रुपया। - फोटो : Social Media

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट पेश करते हुए अपने भाषण में डिजिटल रुपये की शुरुआत की घोषणा की। इसे लेकर वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को दावा किया कि रिजर्व बैंक द्वारा अगले वित्तीय वर्ष से शुरू होने वाला प्रस्तावित डिजिटल रुपया काले धन पर लगाम लगाने में कारगर साबित होगा। हालांकि, जब आरबीआई अधिकारी के इस बयान पर अमर उजाला ने पोल कराया, तो इसमें पाठकों की राय काफी बंटी हुई नजर आई। 
विज्ञापन


अमर उजाला के इस पोल में कुल 1482 लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें 780 यानी करीब 52.63 फीसदी लोगों ने माना कि डिजिटल रुपया काले धन पर लगाम लगाने में सफल होगा। हालांकि, 702 लोग यानी करीब 47.37 फीसदी लोगों का मानना है कि रिजर्व बैंक की इस डिजिटल मुद्रा से काले धन को रोकने में कोई सफलता नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन


काले धन पर रोक के दावे के पीछे क्या था अधिकारी का तर्क?
वित्त मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि यदि आप किसी दुकानदार से कुछ खरीदते हैं और डिजिटल पैसे के माध्यम से भुगतान करते हैं और उस डिजिटल पैसे का इस्तेमाल दुकानदार द्वारा अपने विक्रेता को भुगतान करने के लिए किया जाता है, तो आरबीआई के पास डिजिटल रुपये के साथ किए गए लेन-देन का सारा डेटा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा था कि काले धन की आय आमतौर पर भूमिगत आर्थिक गतिविधियों से नकद में प्राप्त होती है और इस तरह की आय पर कर नहीं लगाया जाता है, लेकिन अगर आरबीआई के पास हर डिजिटल रुपये के लेन-देन का निशान है तो किसी व्यक्ति के लिए करों से बचना मुश्किल होगा। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में डिजिटल रुपया पेश करने की घोषणा करते हुए कहा कि सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) की शुरुआत से डिजिटल अर्थव्यवस्था को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।  डिजिटल मुद्रा एक अधिक कुशल और सस्ती मुद्रा प्रबंधन प्रणाली को भी बढ़ावा देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed