फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   digital intelligence unit will tackle financial frauds and unwanted calls

धोखाधड़ी व अनचाहे कॉल रोकने के लिए बनेगी डिजिटल इंटेजिलेंस यूनिट, जामताड़ा पर खास नजर

Mon, 15 Feb 2021 08:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 15 Feb 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
digital intelligence unit will tackle financial frauds and unwanted calls
दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद - फोटो : Twitter

दूरसंचार मंत्रालय ने देश में डिजिटल तरीकों से बढ़ते कारोबार व लेन-देन के बीच इसमें होने वाली धोखाधड़ी व परेशान करने वाले कॉलों पर नकेल के लिए डिजिटल इंटेलिजेंस यूनिट के गठन का निर्णय किया है। दूरसंचार मंत्री ने झारखंड के जामताड़ा व हरियाणा के मेवात क्षेत्र से देशभर के लोगों के साथ होने वाली वित्तीय धोखाधड़ी रोकने के लिए खास उपाय किए जाएं। बता दें, इन दोनों इलाकों से बड़े पैमाने पर आनलाइन धोखाधड़ी की जाती है। लुभावनी योजनाएं व लोन के नाम पर बातों में फंसाकर ग्राहकों से पैसा ऐंठ लिया जाता है। ये इलाके साइबर फ्रॉड के गढ़ बन गए हैं। 

विज्ञापन


डिजिटल फ्रॉड से निपटने के लिए सोमवार को दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में  हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसमें संचार माध्यमों के जरिए परेशान करने वाले कॉलों व संदेशों को रोकने व वित्तीय धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


बैठक में दूरसंचार ग्राहकों द्वारा मोबाइल फोन पर अकारण कॉल व संदेश मिलने से परेशान होने की शिकायतों पर विचार किया गया। डिजिटल तरीकों से धोखाधड़ी कर कर्ज लेने के बढ़ते मामलों पर भी विचार किया गया। इसके बाद मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे गड़बड़ी करने वाले टेली मार्केट कारोबारियों पर कठोर कार्रवाई करें, ताकि दूरसंचार उपभोक्ताओं का प्रताड़ना से बचाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल लेन-देन सुरक्षित बनाने पर जोर

बैठक में डिजिटल लेन-देन को सुरक्षित बनाने पर सर्वाधिक जोर दिया गया। बैठक में दूरसंचार सचिव, दूरसंचार सदस्य व डीडीजी एक्ससे सर्विस भी मौजूद थे। 


बैठक में तय किया धोखेबाजों को किसी का भी पैसा नहीं हड़पने नहीं दिया जाए। मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वित्तीय धोखाधड़ी के लिए दूरसंचार साधनों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। इनके जरिए आम आदमी की गाढ़ी कमाई को हड़पा जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे कृत्यों को रोकने के लिए तत्काल कठोर व दंडनीय कार्रवाई की जाए।


डीएनडी के बाद भी आते हैं संदेश
अधिकारियों ने कहा कि ग्राहकों द्वारा डू नॉट डिस्टर्ब यानी डीएंडडी सेवा शुरू कराने के  बाद भी उन्हें पंजीकृत टेली मार्केट कंपनियां व्यावसायिक संदेश भेजती रहती हैं। इसी तरह गैर पंजीकृत कंपनियां भी संदेश भेजती हैं। 

सेवा प्रदाताओं की बैठक बुलाएं
मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की बैठक बुलाएं उन्हें इन मामलों की गंभीरता से अवगत कराएं। उन्हें इनसे संबंधित नियमों व कानूनों का सख्ती से पालन करने को कहा जाए। इनका उल्लंघन करने पर टेली मार्केट कंपनियों पर जुर्माना लगाया जाए और बार-बार उल्लंघन करने पर उनके संसाधनों के कनेक्शन काट दिए जाएं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed