फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DIG DK Tripathi, who threw hot water on Jawan transferred

सीआरपीएफ जवान पर गर्म पानी फेंकने वाले डीआईजी डीके त्रिपाठी का हुआ तबादला

Sat, 11 Jan 2020 12:20 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 11 Jan 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
DIG DK Tripathi, who threw hot water on Jawan transferred
घायल जवान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बिहार के राजगीर स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के प्रशिक्षण केंद्र में जवान पर गर्म पानी डालने वाले डीआईजी डीके त्रिपाठी का तबादला सीआरपीएफ के मणिपुर-नगालैंड सेक्टर में कर दिया गया है। वहां उन्हें स्वतंत्र कार्यभार नहीं सौंपा गया है, बल्कि आईजी के साथ अटैच किया है। अभी वे बिहार के मोकामाघाट ग्रुप सेंटर के डीआईजी थे। बोर्ड की ड्यूटी के चलते वे राजगीर आए हुए थे। वहां जीओ मेस में गर्म पानी वाली घटना हो गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर की बात भी सामने आ रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि सात जनवरी को 64 बटालियन के जवान अमोल खराट अटैच ड्यूटी के तहत राजगीर स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के प्रशिक्षण केंद्र पर कार्यरत थे। वहां परीक्षाएं संचालित हो रही थीं। इसके लिए जो बोर्ड बनाया गया था, उसमें बाहर से भी कई अधिकारी आए हुए थे। अमोल की ड्यूटी जीओ मैस में लगाई गई थी।
विज्ञापन


बोर्ड में आए एक डीआईजी जब मेस में पहुंचे, तो उन्होंने जवान से गर्म पानी लाने के लिए कहा था। उन्हें एक थर्मस में गर्म पानी दे दिया गया। जाहिर है कि थर्मस में तो पानी गर्म ही होगा। डीआईजी साहब इसी बात पर गुस्सा हो गए। उन्होंने जवान के ऊपर वह पानी फेंक दिया। इससे जवान का चेहरा, गर्दन और छाती जैसे अंग झुलस गए। हालांकि जवान ने जर्सी पहनकर रखी थी, लेकिन गर्म पानी ने फिर भी घाव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी ने कथित तौर से जवान को अपने पास बुलाकर उस पर पानी फेंका था। इतना ही नहीं, उन्होंने सामने से उसकी जर्सी में भी गर्म पानी डाल दिया। सीआरपीएफ मुख्यालय के अधिकारियों ने हालांकि घटना तो सही बताया था, लेकिन उन्होंने घटना को थोड़ा मोड़ दे दिया। उनके मुताबिक, डीआईजी ने जब थर्मस खोलकर वह पानी पीया, तो उनका मुंह जल गया। इसी बात पर वे गुस्सा हो गए। उन्होंने अमोल खराट को बुलाया और वह पानी जांचने के लिए कहा। डीआईजी बोले, यह पानी पियो। वह जवान जब पानी पीने लगा, तो वह उसके ऊपर गिर गया। इसी चक्कर में अमोल खराट झुलस गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed