फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Difficult for BJP to repeat its 2019 performance: Tharoor

Elections: 'भाजपा के लिए 2019 का प्रदर्शन दोहराना मुश्किल होगा', आम चुनाव पर शशि थरूर की भविष्यवाणी

Fri, 23 Feb 2024 11:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 23 Feb 2024 11:23 PM IST
सार

Elections: शशि थरूर ने कहा कि भाजपा के लिए 2019 के प्रदर्शन को दोहराना मुश्किल होगा, क्योंकि कई राज्यों में यह अपने चरम पर पहुंच चुकी है और आगामी आम चुनाव में केवल गिरावट देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Difficult for BJP to repeat its 2019 performance: Tharoor
शशि थरूर। - फोटो : एक्स/शशि थरूर

विस्तार

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी के लिए 2019 के प्रदर्शन को दोहराना मुश्किल होगा, क्योंकि कई राज्यों में यह अपने चरम पर पहुंच चुकी है और आगामी आम चुनाव में केवल गिरावट देखने को मिलेगी। तिरुवनंतपुरम सांसद एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में बोल रहे थे। 

विज्ञापन

उन्होंने दावा किया भाजपा का आत्मसंतोष विपक्ष की ताकत है। कार्यक्रम में भाजपा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे भी भाग ले रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी का लक्ष्य 370 सीट का है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 2019 में भाजपा ने हिंदी पट्टी में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, जहां वह मजबूत है। उसने हरियाणा, राजस्थान में हर सीट पर जीत दर्ज की। मध्य प्रदेश और कर्नाटक में सभी सीट पर जीत हासिल की। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और बिहार में बड़ी संख्या में सीट जीतीं। 2019 में लोकसभा में भाजपा की सीट बढ़कर 303 हो गई। थरूर ने दावा किया कि इस बार ऐसा होने जा रहा है कि उनको उस संख्याओं को दोहराना मुश्किल है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा मत प्रतिशत बढ़ सकता है। थरूर ने कहा कि भले ही अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा के बाद उत्साह हो, लेकिन इनमें भी किसी भी स्थान पर जीतने के लिए ज्यादा सीट नहीं बची हैं। कहानी अलग-अलग राज्य की अलग-अलग होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed