{"_id":"61e98ed454dac90c702c6b2f","slug":"different-air-force-chiefs-of-indo-pacific-region-talks-on-these-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहम चर्चा: इंडो पैसिफिक क्षेत्र के अलग-अलग देशों के वायु सेना प्रमुखों के बीच संवाद, इन मुद्दों पर हुई बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अहम चर्चा: इंडो पैसिफिक क्षेत्र के अलग-अलग देशों के वायु सेना प्रमुखों के बीच संवाद, इन मुद्दों पर हुई बात
Thu, 20 Jan 2022 10:03 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:03 PM IST
सार
पिछले साल इंडो पैसिफिक क्षेत्रीय डायलाग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि आने वाले समय में ये संवाद हमारे लिए सकारात्मक साबित होंगे।
विज्ञापन
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी और इंडो पैसिफिक क्षेत्र के अलग-अलग देशों के वायु सेनाओं के प्रमुखों के बीच गुरुवार को वर्चुअल टेली कांफ्रेंस के जरिए बातचीत हुई। इंडियन एयर फोर्स ने बताया कि इस दौरान महत्वपूर्ण स्थानों से संचालन के दौरान वितरित रसद की चुनौतियों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
इसी महीने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन के साथ बातचीत की थी। इसमें दोनों के बीच वर्तमान द्विपक्षीय मुद्दों इंडो पैसिफिक और वैश्विक मामलों को लेकर चर्चा हुई थी।
विज्ञापन
पिछले साल इंडो पैसिफिक क्षेत्रीय डायलाग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि आने वाले समय में ये संवाद हमारे लिए सकारात्मक साबित होंगे। पैसिफिक क्षेत्र में हम भारत के जल और विशेष आर्थिक क्षेत्र के लिए वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही कहा था कि भारत समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीएलओएस) 1982 में निर्धारित किए गए सभी देशों के अधिकारों का सम्मान करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन