फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Differences in Akash missile system removed, Air Force ordered seven more squadrons

आकाश मिसाइल सिस्टम की गड़बड़ियां दूर, सात और स्क्वाड्रन के दिए आदेश : वायुसेना

Thu, 05 Dec 2019 03:25 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 05 Dec 2019 03:25 AM IST
विज्ञापन
Differences in Akash missile system removed, Air Force ordered seven more squadrons
आकाश मिसाइल (फाइल फोटो)

वायुसेना के शीर्ष अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि आकाश मिसाइल सिस्टम की ज्यादातर गड़बड़ियों को दूर कर लिया गया है और इसके सात और स्क्वॉड्रन का आदेश दिया गया है। अधिकारियों का यह बयान उन खबरों के बीच आया है जिसमें कहा गया था कि आकाश मिसाइल सिस्टम में गड़बड़ी पाई गई है।  

विज्ञापन


हालिया खबरों में कहा गया था कि वायुसेना के आकाश मिसाइल स्क्वॉड्रनों ने आकाश मिसाइल सिस्टम में गड़बड़ी की रिपोर्ट थी। इसमें लंबे वक्त तक सिस्टम के काम नहीं करने की शिकायत भी थी। स्क्वॉड्रनों ने आरोप लगाया था कि मिसाइल बनाने वाली भारत डायनामिक्स लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड समेत कई सरकारी एजेंसियों ने मिसाइल सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी के बारे में सरकार को हकीकत नहीं बताई। 
विज्ञापन


वायुसेना के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि ये ज्यादातर शुरुआती समस्याएं थी, जिन्हें दूर कर लिया गया है। हर स्वदेशी सिस्टम में आमतौर पर ऐसी दिक्कतें आती हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती समस्याओं के दूर होने बाद आकाश मिसाइलों की सात और स्क्वॉड्रनों का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी ने वायुसेना के लिए आकाश मिसाइल सिस्टम के सात स्क्वॉड्रनों को मंजूरी दी थी। इस पर 5500 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वायुसेना इन मिसाइल सिस्टम को पाकिस्तान और चीन से सटी सीमाओं पर तैनात करेगा, जिनसे दुश्मन के विमानों, ड्रोन और सर्विलांस एयरक्राफ्ट की सख्त निगरानी की जाएगी। आकाश एक मध्यम रेंज का सतह से हवा मिसाइल डिफेंस सिस्टम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed