{"_id":"578dbc6c4f1c1bfc7ac4b57f","slug":"did-prime-minister-narendra-modi-act-in-ramlila-ever","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PMO से पूछा, क्या राजनीति में आने से पहले मोदी जी रामलीला में काम करते थे?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PMO से पूछा, क्या राजनीति में आने से पहले मोदी जी रामलीला में काम करते थे?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 19 Jul 2016 02:29 PM IST
विज्ञापन
आवेदकों ने पूछा है कि क्या प्रधानमंत्री कभी छुट्टी लेते हैं?
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवाल - राजनीति में आने से पहले क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी रामलीला मंचन में हिस्सा लिया है। अगर हां, तो किसकी भूमिका निभाई थी?
जवाब - मांगी गई जानकारी रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं है।
सूचना के अधिकार के तहत आवेदक पीएमओ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी किस तरह की जानकारी मांग रहे हैं ये सवाल-जवाब एक नमूना भर है।
अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' में छपी एक खबर के मुताबिक एक दूसरा आवेदक जानना चाहता है कि अक्टूबर 2014 से मई 2015 के बीच प्रधानमंत्री के किचन में 'कितने और किस तरीके के सिलिंडरों का उपयोग हुआ।' आवेदक ने साथ ही सिलिंडरों के बिल की कॉपी भी मांगी। इस सवाल के जवाब में पीएमओ ने कहा, 'प्राइम मिनिस्टर के किचन का खर्चा व्यक्तिगत है और इसका वहन सरकार नहीं करती।'
इस तरह के सवाल-जवाब को पीएमओ ने अपनी वेबसाइट पर लगाया है। इनमें से कुछ तो बहुत ही मजेदार है। इनमें आवेदकों ने प्रधानमंत्री का मोबाइल नंबर भी मांगा है और यह भी कि पूछा है कि क्या प्रधानमंत्री कभी छुट्टी लेते हैं?
प्रधानमंत्री को तो छोड़िए आवेदकों ने पीएमओ स्टॉफ को भी नहीं बख्शा है। एक आवेदक जानना चाहता है कि क्या पीएम के प्रधान सचिव अपने सहयोगियों को कभी पिकनिक पर लेकर गए हैं।
विज्ञापन
पीएमओ की ओर से बेवसाइट पर पब्लिश किए गए सवाल-जवाब में से कुछ रोचक अंश -
सवाल - रिकॉर्ड और दस्तावेज दिखाइए जिनसे साबित होता हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधान सेवक है न कि प्रधानमंत्री?
जवाब - 'प्रधानमंत्री' के आधिकारिक पदनाम को बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

कुछ और मजेदार सवाल-जवाब
पीएमओ ने एक जवाब में कहा है कि पीएम खुद ही अपना अकाउंट मैनेज करते हैं।
- फोटो : ANI
सवाल - क्या प्रधानमंत्री ने भारतीय संविधान पढ़ा है? क्या प्रधानमंत्री को भारतीय संविधान पढ़ना चाहिए? क्या प्रधानमंत्री संविधान पढ़ने के बारे में सोचते हैं? क्या पीएमओ ने प्रधानमंत्री को भारत के प्रति उनके कर्तव्य के बारे में बताया है?
जवाब - मांगी गई सूचना जानकारी की परिभाषा के अंतर्गत नहीं आती।
सवाल - क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में ट्वीट करने के लिए प्रधानमंत्री की मदद कौन करता है। हर क्षेत्रीय भाषा के लिए उक्त व्यक्ति का नाम बताइए?
जवाब - मांगी गई जानकारी रिकॉर्ड में नहीं रखी गई है। (एक दूसरे जवाब में कहा गया है कि प्रधानमंत्री अपना सोशल मीडिया अकाउंट खुद मैनेज करते हैं।)
सवाल - पिछले दस सालों में प्रधानमंत्री को स्वास्थ्य आधार पर मिली छुट्टियों का विवरण?
जवाब - मौजूदा प्रधानमंत्री ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद से अब तक कोई छुट्टी नहीं ली है।
सवाल - 1977 में पीएम मोदी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्नातक परीक्षा में कितने प्रतिशत अंक हासिल किए?
जवाब - रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं है।
सवाल - क्या कोई सूचना के अधिकार के तहत पीएम का मोबाइल हासिल कर सकता है?
जवाब - पीएमओ ने प्रधानमंत्री को कोई मोबाइल फोन नहीं दिया है।
सवाल - 2014 और 2015 में प्रधानमंत्री ने कितनी रोजा इफ्तार पार्टियों में हिस्सा लिया?
जवाब - एक भी नहीं।
और आखिर में यह...
सवाल - क्या प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव नृपेन्द्र मिश्र अपने सहयोगियों को कभी पिकनिक पर ले गए हैं? यदि हां, तो कौन-कौन गया और कितना पैसा खर्च हुआ।? क्या इसमें परिवार के सदस्य भी शामिल थे? इस दौरान फूड मीनू क्या था? क्या खाना किसी बाहरी कैटरर से मंगाया गया था? क्या पिकनिक स्पॉट का फैसला सबकी सहमति से हुआ था या सिर्फ नृपेन्द्र मिश्र ने निर्णय लिया था?
जवाब - नृपेन्द्र मिश्र की ओर से कोई पिकनिक पार्टी का आयोजन नहीं हुआ है।