फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Diabetes at the age of 30 can reduce life by 14 years

Health: 30 की उम्र में डायबिटीज 14 साल कम कर सकती है जिंदगी, 19 देशों के आंकड़ों के आधार पर निष्कर्ष

Fri, 13 Oct 2023 06:33 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 13 Oct 2023 06:33 AM IST
सार

अध्ययन के अनुसार, टाइप 2 डायबिटीज से दिल का दौरा, स्ट्रोक, किडनी संबंधी समस्याओं और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस अध्ययन में कैम्ब्रिज और ग्लासगो विश्वविद्यालय से जुड़े शोधकर्ताओं ने दो प्रमुख वैश्विक अध्ययनों, इमर्जिंग रिस्क फैक्टर्स कोलैबोरेशन और यूके बायोबैंक के आंकड़ों का विश्लेषण किया।

विज्ञापन
Diabetes at the age of 30 can reduce life by 14 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं ने चेताया है कि 30 की उम्र में होने वाली टाइप 2 डायबिटीज रोगियों की जीवन प्रत्याशा 14 साल तक कम कर सकती है। 19 उच्च आय वाले देशों से प्राप्त आंकड़ों से यह भी पता चला है कि जिन लोगों को 40 की उम्र में डायबिटीज होती है उनकी जीवन प्रत्याशा में 10 साल तक और 50 की उम्र में यह बीमारी होने पर जीवन प्रत्याशा में छह साल तक की कमी देखी गई है।

विज्ञापन


कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से जुड़े शोधकर्ताओं की मदद से किए गए इस अध्ययन के नतीजे जर्नल द लैंसेट डायबिटीज एंड एंडोक्रिनोलॉजी में प्रकाशित हुए हैं। डायबिटीज एक लंबे समय तक रहने वाली बीमारी है।

विज्ञापन

महिलाओं के लिए ज्यादा घातक
महिलाओं के लिए यह कहीं ज्यादा घातक है। आंकड़ों के मुताबिक, जिन महिलाओं को इस बीमारी का पता 30 की उम्र में चल गया था उनकी मृत्यु औसतन 16 वर्ष पहले हो गई। इसी तरह 40 की उम्र में इस बीमारी के सामने आने वाली महिलाओं में मृत्यु का जोखिम 11 वर्ष और 50 की उम्र की महिलाओं में दूसरी महिलाओं की तुलना में जीवन प्रत्याशा सात वर्ष कम दर्ज की गई थी। इसके विपरीत पुरुषों में यह आंकड़ा क्रमशः 14, 10 और छह वर्ष दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 लाख लोग शामिल
अध्ययन के अनुसार, टाइप 2 डायबिटीज से दिल का दौरा, स्ट्रोक, किडनी संबंधी समस्याओं और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस अध्ययन में कैम्ब्रिज और ग्लासगो विश्वविद्यालय से जुड़े शोधकर्ताओं ने दो प्रमुख वैश्विक अध्ययनों, इमर्जिंग रिस्क फैक्टर्स कोलैबोरेशन और यूके बायोबैंक के आंकड़ों का विश्लेषण किया। इसमें कुल 15 लाख लोग शामिल थे। शोध के परिणाम दर्शाते हैं कि जितनी कम उम्र में डायबिटीज होती है जीवन प्रत्याशा उतनी ही अधिक कम रह जाती है। सामान्य तौर पर हर 10 साल पहले डायबिटीज का होना जीवन प्रत्याशा में करीब चार वर्षों की कमी से जुड़ा था।

खराब जीवन शैली के साथ जीन भी जिम्मेदार  
अध्ययन में इस बात की पुष्टि होती है कि इस बीमारी के लिए कहीं न कहीं खराब जीवनशैली और जीन जिम्मेदार है। मोटापे की समस्या,आहार में पोषण की कमी और सुस्त जीवनशैली दुनियाभर में इसके तेजी से बढ़ते मामलों की वजह बन रही है। 2021 में वैश्विक स्तर पर करीब 53.7 करोड़ लोग मधुमेह से पीड़ित थे। अब यह केवल बड़े आयु के लोगों को होने वाला रोग नहीं रह गया, कम उम्र के लोगों में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed