फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Dholka Assembly Seat Profile And History

Dholka Assembly Seat: इस सीट पर भाजपा को मिली जीत, जानें पिछला चुनाव क्यों पहुंचा था सुप्रीम कोर्ट?

Sat, 24 Dec 2022 02:01 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 24 Dec 2022 02:01 PM IST
सार

Gujarat Election 2022:  अहमदाबाद जिले की ढोलका सीट इस चुनाव की सबसे चर्चित सीटों में से एक रही है। यहां से विजय रुपाणी कैबिनेट में मंत्री रहे भूपेंद्र चुडासमा की जगह इस बार किरीट सिंह डाभी को उम्मीदवारी थमाई गई थी। डाभी ने इस चुनाव में अश्विनभाई राठौड़ को 13,405 वोटों से हरा दिया।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Dholka Assembly Seat Profile And History
भाजपा - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


अहमदाबाद जिले की ढोलका सीट इस चुनाव की सबसे चर्चित सीटों में से एक रही है। यहां से विजय रुपाणी कैबिनेट में मंत्री रहे भूपेंद्र चुडासमा की जगह इस बार किरीट सिंह डाभी को उम्मीदवारी थमाई गई थी। डाभी ने इस चुनाव में अश्विनभाई राठौड़ को 13,405 वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन


यह सीट 1962 अस्तित्व में आई। यहां पिछला चुनाव गुजरात के पूर्व भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने जीता था। अब तक हुए 15 चुनाव में इस सीट पर भाजपा व कांग्रेस दोनों का ही दबदबा रहता आया है। दिलचस्प ये है कि तत्कालीन रुपाणी सरकार में शिक्षा मंत्री चुडासमा के चुनाव को गुजरात हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 में भूपेंद्र को मिली थी जीत
2012 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा की भूपेंद्र चुडासमा को जीत मिली थी जीते। उन्होंने कांग्रेस के प्रदुम्न सिंह चावड़ा को 17 हजार से ज्यादा के अंतर से हराया था। उस चुनाव में कुल 9 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी 7 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।  
1991 में पहली बार चुडासमा को मंत्री पद मिला था। उन्हें गुजरात सरकार में कृषि मंत्री बनाया गया था। उन्होंने गुजरात सरकार में चार बार अलग-अलग अलग मंत्रालयों का प्रभार संभाला। 

2017 में कम अंतर से जीते  
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा ने चुडासमा को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस के अश्विन राठौड़ को केवल 327 वोटों से हराया। यहां इस कुल 13 उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी 11 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। 9 बार चुनाव लड़ने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता चुडासमा इस चुनाव में उम्मीदवार नहीं हैं। इस बार भाजपा ने किरीट सिंह डाभी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। दिग्गज भाजपा नेता चुडासमा को 2017 के चुनाव में केवल 327 मतों के अंतरसे जीत मिली थी। जबकि यहां नोटा को 2347 मत पड़ गए थे। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 


2017 में अहमदाबाद जिले की 15 सीटों पर जीती थी भाजपा
ढोलका सीट अहमदाबाद जिले में आती है। इस जिले में कुल 21 सीटें हैं। 2017 में जिले की 21 में से 15 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, छह सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed