फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dharmendra Pradhan says close relations of the BJD and Congress has damaged Odisha

धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला, कहा-बीजद के कांग्रेस से संबंधों ने पहुंचाया ओडिशा को नुकसान

Thu, 07 Feb 2019 04:23 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 07 Feb 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra Pradhan says close relations of the BJD and Congress has damaged Odisha
धर्मेंद्र प्रधान
चुनावी बयानबाजी और राजनीतिक खींचतान के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए ओडिशा की सत्तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल(बीजद) के कांग्रेस के साथ करीबी रिश्ते होने का दावा किया है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उस आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि ओडिशा की, सत्तारूढ़ पार्टी बीजद और कांग्रेस के बेहद करीबी रिश्ते हैं, जिनके कारण हमेशा से ही राज्य नजरअंदाज होता आया है। 
विज्ञापन


प्रधान ने कहा कि ओडिशा के लोग पहले से ही जानते हैं कि कांग्रेस ने ओडिशा को कैसे नजरअंदाज किया है और वे कांग्रेस पार्टी के असली चरित्र से भी अवगत हैं।

इसी दौरान प्रधान ने पटनायक, गांधी और अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल के बीच संबंधों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने लगे हाथों टीएमसी भी धावा बोला और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चिट फंड घोटाले के आरोपी को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी ने कहा था- सीएम का रिमोट पीएम के पास

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का रिमोट कंट्रोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि मोदी दिल्ली से पटनायक सरकार को नियंत्रित कर रहे हैं।


इसी के जवाब में प्रधान ने कहा कि गांधी के परिवार ने चार दशक से भी ज्यादा समय तक भारत पर शासन किया। उनकी पार्टी लंबे समय तक ओडिशा में भी सत्ता में रही, लेकिन फिर भी उन्होंने राज्य के लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed