{"_id":"61d07db998e376462e7f2c48","slug":"dharmendra-pradhan-said-that-those-with-red-caps-ashamed-of-the-smell-of-socialist-perfume-are-now-running-away-with-their-backs","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मेंद्र प्रधान बोले: समाजवादी इत्र की दुर्गंध से शर्मसार लाल टोपी वाले, अब पीठ दिखाकर भाग रहे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
धर्मेंद्र प्रधान बोले: समाजवादी इत्र की दुर्गंध से शर्मसार लाल टोपी वाले, अब पीठ दिखाकर भाग रहे
Sat, 01 Jan 2022 09:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 01 Jan 2022 09:43 PM IST
सार
उन्होंने कहा, अखिलेश जी, ताल ठोंकना, गुंडागर्दी और आतंक रेड अलर्ट वालों की पहचान है। भाजपा नेतृत्व तो विनम्रता से जनविश्वास प्राप्त करने यात्रा पर निकला है। योगी जी, के राज में ताल ठोंक कर रेड अलर्ट करने वाले असामाजिक तत्व पीठ दिखाकर ही भाग रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय शिक्षा मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी इत्र की दुर्गंध ऐसी फैली है कि ताल ठोंकने की बात कह रहे लाल टोपी वाले अब पीठ दिखाकर भाग रहे हैं। प्रदेश की जनता को बदहाली के रास्ते पर छोड़ने वालों लाल टोपी वालों का जनता अब बुरा हाल करने वाली है।
विज्ञापन
अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, अखिलेश जी, ताल ठोंकना, गुंडागर्दी और आतंक रेड अलर्ट वालों की पहचान है। भाजपा नेतृत्व तो विनम्रता से जनविश्वास प्राप्त करने यात्रा पर निकला है। योगी जी, के राज में ताल ठोंक कर रेड अलर्ट करने वाले असामाजिक तत्व पीठ दिखाकर ही भाग रहे हैं। प्रधान ने कहा, मुझे लगता है कि रेड अलर्ट वालों को इत्र की दुर्गंध ने ऐसा शर्मसार किया है कि उन्हें चेहरा दिखाने में भी शर्म आ रही है।
विज्ञापन
इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा था कि कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर छापे में मिले 200 करोड़ रुपये भाजपा के नहीं हैं, बल्कि पूरी तरह से सही पते पर छापे की कार्रवाई की गई है। सटीक जानकारी पर आधारित इस कार्रवाई से यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को बड़ा आघात लगा है, जो व्यक्ति रंगे हाथों पकड़ा गया है वह उनका दोस्त हो सकता है। सीतारमण ने कहा, यह बहुत दुखद है कि कर चोरी के मामले में हुई कार्रवाई को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा ने गलत जैन के घर छापा मारा है और खुद के पैसे ही जब्त किए हैं। यादव ने आरोप लगाया था कि उनकी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन पर छापा मारना था, वे भी इत्र कारोबारी हैं। लेकिन, एक ही अक्षर से नाम शुरू होने की वजह से गलत व्यक्ति के घर कार्रवाई कर दी गई। वित्त मंत्री ने कहा कि किसी आम आदमी के घर 23 किलो सोना और 200 करोड़ रुपये नकद नहीं रखे होते हैं, फिर भी सपा सवाल उठा रही है तो साफ होता है कि वे इससे जुड़े हुए हैं।