{"_id":"5b1227514f1c1bfd6e8b5c7c","slug":"dharmendra-pradhan-attacks-raman-singh-statement-over-mahanadi-water-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानदी जल-विवाद: भड़के केंद्रीय मंत्री, बोले- रमन सिंह को ओडिशा के हितों की कोई परवाह नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महानदी जल-विवाद: भड़के केंद्रीय मंत्री, बोले- रमन सिंह को ओडिशा के हितों की कोई परवाह नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान, पेट्रोलियम मंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा शासित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के महानदी पर दिए गए बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि महानदी के पानी पर ओडिशा के अधिकारों से समझौता नहीं किया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि रमन सिंह का ऐसा बयान यह दर्शाता है कि उन्हें ओडिशा के हितों की कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हाल ही में सीएम रमन सिंह ने कथित तौर पर कहा था कि उनके राज्य को महानदी का पानी लेने से कोई रोक नहीं सकता है। ओडिशा सरकार सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए इसे तूल देने में लगी है। साथ ही उन्होंने कहा था कि जैसे ही चुनाव नजदीक आते हैं लोग महानदी जल विवाद का मुद्दा उठाते हैं। सीएम ने कहा था कि महज राजनीतिक लाभ लेने के लिए पड़ोसी राज्य इस मसले को बार-बार उठाते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रमन सिंह के इस बयान पर गहरी नाराजगी जताते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कहा कि छत्तीसगढ़ इस मामले में गलत है। ट्रिब्यूनल इस मसले को उठाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ओडिशा में महानदी के पानी का उपयोग न करने के लिए ओडिशा सरकार की भी आलोचना की है।
विज्ञापन
प्रधान ने कहा, 'ओडिशा के निचले इलाके में नदी के पानी को स्टोर करने के लिए कोई प्रयास क्यों नहीं किए गए हैं।' उल्लेखनीय है कि इससे पहले, 12 मार्च को केंद्र सरकार ने महानदी जल बंटवारे को लेकर ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच लंबे समय से विवाद को निपटाने के लिए महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण का गठन किया था।