फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dharmendra Pradhan Attacks Rahul Gandhi, Alleges Conspiracy to Destabilise Political System

'छात्रों की आड़ में सत्ता बदलने की साजिश': धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर प्रहार; आखिर क्या है माजरा?

Fri, 16 Oct 2026 03:47 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 16 Oct 2026 03:47 PM IST
सार

धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए छात्र आंदोलन को सत्ता परिवर्तन की कथित साजिश से जोड़ दिया। बांग्लादेश का जिक्र कर उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के हितों की आड़ में देश में अराजकता फैलाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर जनादेश और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Dharmendra Pradhan Attacks Rahul Gandhi, Alleges Conspiracy to Destabilise Political System
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि छात्रों के हितों और व्यवस्था में सुधार के नाम पर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन का असली मकसद देश में अराजकता फैलाना और राजनीतिक व्यवस्था को अस्थिर करना है। खुले तौर पर सत्ता परिवर्तन और बांग्लादेश से प्रेरणा लेने की बात करना विरोध प्रदर्शन के पीछे की मंशा को स्पष्ट करता है।

विज्ञापन


धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि देशहित, व्यवस्था को ठीक करने के दावे और छात्रों के हितों के नाम पर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन का असली चरित्र अब किसी से छिपा नहीं है। खुले तौर पर सत्ता बदलने और बांग्लादेश से प्रेरणा लेने की बात करना स्पष्ट करता है कि यह छात्रों की आड़ में केवल देश में अराजकता फैलाने और राजनीतिक व्यवस्था को अस्थिर करने की सोची-समझी साजिश है।
विज्ञापन


'भारत में सत्ता परिवर्तन केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया से तय होता है' 
प्रधान ने कहा कि विदेशी ताकतों के दम पर सत्ता हासिल करने का सपना देखने वालों को समझना चाहिए कि भारत में सत्ता परिवर्तन केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होता है। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता अलोकतांत्रिक सोच को कभी स्वीकार नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




राहुल गांधी पर जनादेश का अपमान करने का आरोप 
धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर चुनावी जनादेश का अपमान करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया से मनचाहा परिणाम नहीं मिलने पर कांग्रेस जनता के बीच संस्थाओं को लेकर अविश्वास पैदा करने की कोशिश करती है।


उन्होंने एक्स पर लिखा, हार का शतक लगा चुके नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बार-बार जनता के जनादेश को अपमानित करते हैं। चुनावी प्रक्रिया से मनचाहा परिणाम न मिलने पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने की कांग्रेस की कोशिश और राजनीतिक स्वार्थ के लिए आए दिन जनता को परेशान करना इनका हमेशा से उद्देश्य रहा है। यह उसी लोकतंत्र विरोधी कांग्रेसी मानसिकता को दिखाता है जिसमें देशवासियों के अधिकारों को कुचल दिया गया था।

यह भी पढ़ें: दवा कंपनियों पर 10 हजार करोड़ का जुर्माना: 84% रकम वसूलने में नाकाम रही सरकार, किस कंपनी पर सबसे ज्यादा बकाया?

'संविधान विरोधी राहुल गांधी को जनता बार-बार नकार चुकी है'
पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने राहुल गांधी पर संविधान और सांविधानिक संस्थाओं का अपमान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता राहुल गांधी को बार-बार नकार चुकी है, लेकिन सत्ता की लालसा में वह जनादेश पर सवाल उठा रहे हैं। प्रधान ने लिखा, हाथ में संविधान लेकर घूमने वाले संविधान विरोधी राहुल गांधी को जनता बार-बार नकार चुकी है। फिर भी सत्ता की लालसा में अपनी जिद में जनादेश का अपमान और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार किया जा रहा है। राहुल गांधी जी, लोकतंत्र के प्रति आपका यह नफरती रवैया बेहद शर्मनाक है!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed