फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dharmapuram Adheenam and these people attend the inauguration ceremony of the new Parliament building

NPB: नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे धर्मपुरम आदिनम के संत, PM को देंगे विशेष उपहार

Sat, 27 May 2023 06:23 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 27 May 2023 06:23 PM IST
सार

इस उद्घाटन समारोह में धर्मपुरम आदिनम के संत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खास उपहार देंगे। इस उद्घाटन का साक्षी बनने के लिए आदिनम चेन्नई से निकल चुके हैं।

विज्ञापन
Dharmapuram Adheenam and these people attend the inauguration ceremony of the new Parliament building
धर्मपुरम आदिनम के संत समारोह में होंगे शामिल - फोटो : एएनआई

विस्तार

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर लगातार बवाल मचा हुआ है। जहां कुछ विपक्षी दलों ने इस समारोह का बहिष्कार किया है तो वहीं कुछ ने शामिल होने के लिए हामी भरी है। इस बीच, 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए थिरुवदुथुराई आदिनम के संत चेन्नई हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। वह शनिवार दोपहर को दिल्ली पहुंच चुके हैं।  

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस उद्घाटन समारोह में धर्मपुरम आदिनम के संत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खास उपहार देंगे। इस उद्घाटन का साक्षी बनने के लिए आदिनम दिल्ली पहुंच गए हैं। दरअसल, धर्मपुरम आदिनम के संत ही उद्घाटन समारोह के दौरान पीएम मोदी को पवित्र राजदंड सेंगोल सौंपेंगे। 

विज्ञापन


AIADMK के महासचिव ने लिखा पीएम मोदी को पत्र
इस बीच, AIADMK के महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने "तमिल गौरव, विरासत और सांस्कृतिक विरासत को स्पष्ट करते हुए संसद में स्पीकर की सीट के पास ऐतिहासिक सेंगोल को स्थापित करने के लिए तमिलनाडु के लोगों की ओर से आभार व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें, सेंगोल का अर्थ 'संपदा से संपन्न और ऐतिहासिक' होता है। इसे तमिलनाडु के एक प्रमुख धार्मिक मठ के मुख्य आदिनम यानि पुरोहितों का आशीर्वाद मिला हुआ है। भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सेंगोल का काफी महत्व है। सेंगोल ब्रिटिश सरकार से भारतीयों के हाथों में ली गई सत्ता की शक्ति को दर्शाता है। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने के दौरान यह सौंपा गया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed