{"_id":"67d55ba4d2515757e0022e91","slug":"dhankhar-will-again-take-over-the-chairmanship-of-rajya-sabha-from-march-17-jairam-ramesh-gave-information-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: 'पीएम मोदी को कितना समय लगेगा सुनने में', जयराम रमेश ने आर्थिक संकट को लेकर केंद्र से पूछे तीखे सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: 'पीएम मोदी को कितना समय लगेगा सुनने में', जयराम रमेश ने आर्थिक संकट को लेकर केंद्र से पूछे तीखे सवाल
Sat, 15 Mar 2025 04:21 PM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार
Updated Sat, 15 Mar 2025 04:21 PM IST
सार
कांग्रेस ने आर्थिक संकट को लेकर केंद्र सरकार से तीखे सवाल पूछे है। जहां कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को तीन प्रमुख खतरों का सामना करना पड़ रहा है। इन खतरों को समझने में प्रधानमंत्री को और कितना समय लगेगा।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता जयराम रमेश और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
- फोटो : एक्स@Jairam_Ramesh
विस्तार
कांग्रेस ने शनिवार को भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार से तीखे सवाल पूछे। जहां कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को तीन प्रमुख खतरों का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें एक दशक से चल रही वास्तविक आय में ठहराव, ऋण के विस्तार से उपभोक्ता खर्च में बढ़ोतरी और बढ़ती असमानता शामिल हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया और कहा कि इन खतरों को समझने में प्रधानमंत्री को और कितना समय लगेगा।
निवेश अधिकारी सौरभ मुखर्जी के बयान का दिया हवाला
रमेश ने मार्सेलस इन्वेस्टमेंट के मुख्य निवेश अधिकारी सौरभ मुखर्जी के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि मुखर्जी ने भी इन तीन समस्याओं को पहचाना है। बता दें कि निवेश अधिकारी मुखर्जी के अनुसार, अधिकतर कामकाजी लोगों की वास्तविक आय पिछले दस सालों से स्थिर है, और उपभोग की वृद्धि पूरी तरह से ऋण के विस्तार से जुड़ी हुई है, जो अस्थिर है। इसके अलावा, मुखर्जी ने बढ़ती असमानता पर भी चिंता जताई, जिसमें उच्च वर्ग अपनी संपत्ति बढ़ा रहा है, जबकि मध्यम वर्ग स्थिर स्थिति में है।
कांग्रेस ने निजी निवेश को लेकर भी जताई चिंता
रमेश ने कहा कि यह मुद्दा हर बड़े आर्थिक टिप्पणीकार द्वारा उठाया जा चुका है। साथ ही रमेश ने निजी निवेश की वृद्धि धीमी हो रही रफ्तार पर चिंता जताते हुए कहा कि भारत में निजी निवेश की वृद्धि धीमी हो रही है, जैसा कि आईएमएफ की रिपोर्ट में बताया गया है। कांग्रेस का कहना है कि मौजूदा आर्थिक मंदी से उबरने के लिए उपभोग को बढ़ावा देने, नीतियों में सुधार और व्यापार नीतियों को बेहतर बनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- ECI: मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने की तैयारी, गड़बड़ी की शिकायतों के बीच गृह सचिव-सीईसी की अहम बैठक
जीएसटी को लेकर भी केंद्र पर साधा निशाना
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) की अलग-अलग दरें लागू करने को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। रमेश ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर कहा कि पॉपकॉर्न के बाद अब डोनट्स भी जीएसटी के कारण परेशानी में आ गए हैं।
साथ ही कांग्रेस कांग्रेस नेता ने एक खबर का जिक्र करते हुए कहा कि सिंगापुर की डोनट चेन मैड ओवर डोनट्स को 100 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला है। कंपनी ने खुद को रेस्तरां बताकर 5 फीसदी जीएसटी दिया, जबकि टैक्स अधिकारियों का कहना है कि डोनट्स बेकरी आइटम हैं, इसलिए 18 फीसदी जीएसटी देना चाहिए था। रमेश ने तंज कसते हुए कहा कि अब डोनट्स को भी जीएसटी-इटिस हो गया है। उन्होंने इस मामले के बॉम्बे हाईकोर्ट में होने की बात कहकर सरकार के कारोबार को आसान बनाने के दावे पर भी सवाल उठाए। रमेश ने यह भी याद दिलाया कि कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनावों में अपने घोषणापत्र में अच्छा और सरल टैक्स का वादा किया था। कांग्रेस लंबे समय से जीएसटी में बड़े बदलाव की मांग कर रही है और इसे जीएसटी 2.0 कह रही है।
उपराष्ट्रपति धनखड़ से की मुलाकात
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। मुलाकात के बाद रमेश ने उनकी स्वास्थ्य और राज्यसभा की अध्यक्षता को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि धनखड़ 17 मार्च से राज्यसभा की अध्यक्षता फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
बता दें कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हृदय संबंधी समस्याओं के कारण 9 मार्च को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती किया गया था। हाल ही में उन्हें एम्स से छुट्टी मिल गई और डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी।
जयराम रमेश ने दी जानकारी
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर कहा कि आज माननीय उपराष्ट्रपति जी से उनके निवास पर मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और आगामी सोमवार, 17 मार्च से राज्यसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता पुनः संभालने के लिए तैयार हैं।
ये भी पढ़ें:- IndusInd Bank: 'इंडसइंड बैंक के पास पर्याप्त पूंजी, जमाकर्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं', RBI का बयान
पीएम मोदी ने भी जाकर जाना था हालचाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का हालचाल जाना था। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, 'एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
ये भी देखें