{"_id":"5e5a87808ebc3ec7b70dd0a8","slug":"dhankar-spent-in-anti-caa-campaign-information-sought-on-government-funds-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनखड़ ने सीएए विरोधी प्रचार में खर्च की गई सरकारी निधि पर मांगी जानकारी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
धनखड़ ने सीएए विरोधी प्रचार में खर्च की गई सरकारी निधि पर मांगी जानकारी
Sat, 29 Feb 2020 09:17 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 29 Feb 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य सरकार से सीएए के खिलाफ विज्ञापन अभियान पर सार्वजनिक धन के कथित दुरुपयोग और इस अभियान को मंजूरी देने वाले अधिकारियों के बारे में सरकार से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
राजभवन से जारी एक बयान में शनिवार को इसकी जानकारी दी गई। सरकारी सूत्रों ने बताया कि राजभवन से बीती चार फरवरी को सूचना व संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव को भेजे गए एक पत्र में उक्त अभियान पर हुए खर्च की विस्तृत जानकारी मांगी गई थी।
विज्ञापन
पत्र में राज्यपाल ने केंद्रीय कानून के खिलाफ सार्वजनिक पैसों से अभियान चलाने पर एतराज जताते हुए कहा था कि इसमें मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे। धनखड़ ने इससे पहले भी सरकार को कई बार चेताया था कि किसी वैध कानून के खिलाफ सरकारी पैसों से आंदोलन नहीं चलाया जा सकता।
विज्ञापन