फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGTR recommends imposition of anti dumping duty on select aluminum products coming from China

वाणिज्य मंत्रालय : डीजीटीआर ने चीन से आने वाले चुनिंदा एल्युमीनियम उत्पादों पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाने की सिफारिश की

Sat, 11 Sep 2021 03:57 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 11 Sep 2021 03:57 AM IST
सार

केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय की जांच यूनिट डीजीटीआर ने चीन से आने वाले चुनिंदा एल्युमीनियम उत्पादों पर प्रति टन 449 डॉलर तक शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया है। सस्ते आयात की वजह से घरेलू उद्योग को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
 

विज्ञापन
DGTR recommends imposition of anti dumping duty on select aluminum products coming from China
आयात-निर्यात - फोटो : pixabay

विस्तार

केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय की जांच यूनिट डीजीटीआर ने चीन से आने वाले चुनिंदा एल्युमीनियम उत्पादों पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाने की सिफारिश की है। इसका मकसद घरेलू विनिर्माताओं को सस्ते आयात से हो रहे नुकसान से बचाना है।

विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय की जांच यूनिट ने प्रति टन 449 डॉलर तक शुल्क लगाने का किया है प्रस्ताव
व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने जांच में पाया कि चीन से आयात किए जाने वाले एल्युमीनियम के कुछ फ्लैट-रोल्ड उत्पादों के सस्ते आयात की वजह से घरेलू उद्योग पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


डीजीटीआर ने एक अधिसूचना में कहा कि सस्ते आयात की वजह से घरेलू उद्योग को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। प्राधिकार ने चीन में उत्पादित और वहां से निर्यात होने वाले एल्युमीनियम उत्पादों के आयात पर एंटी डंपिंग ड्यूटी को लगाने की सिफारिश करना जरूरी समझा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीटीआर ने आयात पर 65 डॉलर प्रति टन से लेकर 449 डॉलर प्रति टन तक का शुल्क लगाने की सिफारिश की है। एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाने का आखिरी फैसला वित्त मंत्रालय लेगा। अंतरराष्ट्रीय व्यापार की भाषा में, डंपिंग उसे कहते हैं जब एक देश या एक कंपनी अपने घरेलू बाजार में उत्पाद के मूल्य से कम कीमत पर किसी उत्पाद का निर्यात करता है।


डंपिंग से आयातक देश में उस उत्पाद की कीमत पर असर पड़ता है और और विनिर्माता कंपनियों के लाभांश एवं फायदे पर बुरा असर पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों के मुताबिक, एक देश अपने घरेलू विनिर्माताओं को एक समान अवसर मुहैया कराने के लिए ऐसे सस्ते उत्पादों के आयात पर शुल्क लगाने के लिए स्वतंत्र है। यह शुल्क एक न्यायिक संस्था द्वारा जांच के बाद ही लगाया जा सकता है। देश में यह काम डीजीटीआर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed